‎पद का दुरुपयोग करने वाले अधिकारी- कर्मचारी बर्खास्त होंगे

Updated on 31-10-2021 10:07 PM

 भोपाल प्रदेश के सरकारी  अधिकारी- कर्मचारीजिनकेखिलाफपद का दुरुपयोग करने एवं  आर्थिक अनियमितताओं की गंभीर शिकायतें हैं, उन्हें सेवा से बर्खास्तकिया जाएगा। राज्य सरकार ऐसे अयोग्य अधिकारियों की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई करने जा रही है। ऐसे अधिकारी- कर्मचारी की सभीविभाग सूची तैयार कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर सभी विभाग ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार कर रहे हैं। बीस साल की सेवा और 50 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारी इस दायरे में आएंगे। सभी विभागों को दिसंबर तक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कलेक्टर-कमिश्नर, आइजी-पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि ऐसे अधिकारी-कर्मचारी, जो अपने दायित्व नहीं निभाते हैं और पद का दुरुपयोग करते हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे अयोग्य अधिकारियों को सेवा में रहने का अधिकार नहीं है।

 इसके मद्देनजर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को बीस साल की सेवा और पचास साल की आयु वाले कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों की पड़ताल करके निर्णय लेने के लिए कहा है। विभाग स्वयं आइएएस, राज्य प्रशासनिक सेवा और मंत्रालयीन सेवा के अधिकारियों-कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों की पड़ताल कर रहा है। गृह विभाग आइपीएस, राज्य पुलिस सेवा, वन विभाग आइएफएस और राज्य वन सेवा के अधिकारियों के अभिलेखों की जांच करने के बाद रिपोर्ट तैयार करेगा। सभी से दिसंबर तक यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के मानदेय घोटाले में संलग्न अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।

आयुक्त नगरीय प्रशासन निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों को नगरीय पालिका और नगर परिषद में पदस्थ अधिकारियों की जांच करके रिपोर्ट देने के लिए कहा है। अभिलेखों के परीक्षण में इमानदारी संदेहजनक होना, शारीरिक क्षमता में कमी, कार्यक्षमता का मूल्यांकन, संपूर्ण सेवाकाल के अभिलेखों का समग्र मूल्याकन करने के साथ गोपनीय चरित्रावली में श्रेणी से कम होना देखा जाएगा। सरकार ने पिछले साल आर्थिक अनियमितता के आरोपों में घिरे जिला खनिज अधिकारी प्रदीप खन्न्ा की सेवा सर्विस रिकार्ड खराब होने के आधार पर समाप्त की थी। इसके पहले आइएएस एमके सिंह, अरविंद जोशी, टीनू जोशी, शशि कर्णावत, आइपीएस डा.मयंक जैन और आइएफएस देवेष कोहली की सेवा राज्य सरकार की सिफारिश पर केंद्र सरकार समाप्त कर चुकी है।

 ऐसे अधिकारी कर्मचारी, जिनकी लगातार शिकायत प्राप्त हो रही हैं और उनकी सर्विस रिकार्ड (सीआर) खराब है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण सेवाकाल में चार-पांच बार पद के दुरुपयोग या आर्थिक अनियमितता के दोषी पाए गए कर्मचारी भी अयोग्यता की श्रेणी में आएंगे। शारीरिक रूप से कार्य करने के अक्षम अधिकारी भी सेवा समाप्ति संबंधी निर्णय लिए जाने के दायरे में आएंगे। इस बारे में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी का कहना हैकि 20-50 के फार्मूले पर कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों का परीक्षण नियमानुसार किया जाता है। इसके लिए मानदंड निर्धारित हैं। दिसंबर तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.