गृहमंत्री साहू से मिले पेट्रोलियम टेंकर ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारी

Updated on 08-09-2021 07:03 PM
भिलाई। छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम टेंकर ऑनर एसोसिएशन ने आज प्रदेश के गृह जेल एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू को ज्ञापन सौंपकर निविदा टेंडर में उचित मूल्य नहीं मिलने की ओर ध्यानाकर्षण कराते हुए ट्रांसपोर्टरों के हित में पहल करने का आग्रह किया। श्री साहू ने तत्काल रायपुर कलेक्टर को दूरभाष पर इस मामले में कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम टेंकर ऑनर एसोसिएसन के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री ताम्रध्वज साहू को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा परिवहन हेतु 5 वर्षों के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी की जाती है। जिसमें निविदा मूल्य वर्तमान में निविदा मूल्य से 40 प्रतिशत कम है। वर्तमान मू्ल्य 12 केएल 3.50 रुपए आरटीकेएम व 18 केएल 3.30 रुपए आरटीकेएम है। अभी के निविदा में यह मूल्य 12 केएल का 2.84 रुपए व 18 केएल का 2.05 रुपए है।
प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री श्री साहू को बताया कि उन्होंने इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड से आग्रह किया है कि वर्तमान मूल्य से अभी के मूल्य में 40 प्रतिशत की कभी की गई है। और यह निविदा आगले पांच वर्षों के लिए है। जबकि टेंकर तथा इससे संबंधित सारी चीजों के दाम में काफी इजाफा हो चुका है। उन्होंने मंत्री श्री साहू से आग्रह किया है कि ट्रांसपोर्टरों को जो पुराना रेट दिया जा रहा था उसे वर्तमान में भी लागू कराने की पहल करें। इस संबंध में श्री साहू ने तत्काल रायपुर कलेक्टर को नर्देशित किया। ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, महासचिव हेमंत सोनी व सुजीत साव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.