दीपिका पादुकोण की दूसरी हॉलीवुड फिल्म 550 करोड़ रुपए के बजट में बनेगी

Updated on 04-09-2021 11:55 PM
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 4 साल बाद हॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने इस अपकमिंग हॉलीवुड प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की थी। वे जल्द ही अनटाइटल्ड क्रॉस-कल्चरल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी। अब खबर सामने आ रही है कि पिका की यह फिल्म 550 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट में बनेगी। एक सूत्र ने कहा, "टीम एक आकर्षक फिल्म बनाना चाहती है। मेकर्स न्यूयॉर्क और भारत के कुछ हिस्सों में नए स्थानों पर शूटिंग करने की योजना बना रहे हैं। दीपिका इस प्रोजेक्ट में शामिल करने के लिए पश्चिम के कुछ टॉप एक्टर्स के साथ बातचीत कर रही हैं।" सूत्र ने बताया कि इस फिल्म के बाकी कलाकारों, निर्देशक और शूटिंग की समय-सीमा का खुलासा आने वाले महीनों में किया जाएगा। इस फिल्म की घोषणा एसटीएक्सफिल्म्स मोशन पिक्चर ग्रुप के चेयरमैन एडम फोगेलसन द्वारा भी की गई थी। फिल्म का निर्माण 'इरोस एसटीएक्स ग्लोबल कॉर्पोरेशन डिवीजन एसटीएक्स फिल्म्स' द्वारा किया जाएगा। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा वे इस फिल्म को अपने बैनर 'केए प्रोडक्शंस' के तहत को-प्रोड्यूस भी कर रही हैं। बता दें कि, दीपिका पहली बार हॉलीवुड में 2017 में रिलीज हुई विन डीजल स्टारर 'XXX: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में नजर आई थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.