ओह माय गॉड 2 एजुकेशन सिस्टम के मुद्दों पर होगी आधारित

Updated on 04-09-2021 11:55 PM
एक्टर पंकज त्रिपाठी ने मुंबई में 01 अगस्त से 'ओह माय गॉड 2' (OMG) की शूटिंग शुरू की थी। इस सोशल कॉमेडी फिल्म में पंकज के अलावा अक्षय कुमार और यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। अब खबर सामने आ रही है कि 'ओह माय गॉड 2' की कहानी इंडियन एजुकेशन सिस्टम के मुद्दों पर आधारित होगी। सूत्रों के मुताबिक, "जहां 'ओह माय गॉड' धर्म पर आधारित थी। वहीं 'ओह माय गॉड 2' इंडियन एजुकेशन सिस्टम पर बेस्ड होगी। इसमें पंकज त्रिपाठी मुख्य हीरो की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जैसे पहले वाली 'ओह माय गॉड' में परेश रावल ने निभाई थी, जबकि अक्षय भगवान कृष्ण के रूप में अपनी पिछली भूमिका ही निभाएंगे।" फिल्म की कहानी परीक्षा दबाव और कॉलेज प्रवेश जैसे विषयों जैसे मुद्दों को भी उजागार करेगी।" अमित राय के निर्देशन में बन रही 'ओह माय गॉड 2' की शूटिंग अगले कुछ दिनों तक पंकज अकेले ही करेंगे। इसके कुछ दिन बाद यामी गौतम फिल्म की शूटिंग के लिए टीम के साथ जुड़ेंगी। वहीं अक्षय कुमार फिल्म की टीम के साथ अक्टूबर में शूटिंग शुरू करेंगे। अक्षय ने 'ओह माय गॉड 2' में अपने किरदार भगवान कृष्ण की शूटिंग के लिए मेकर्स को सिर्फ 15 से 20 दिन ही दिए हैं। 'ओह माय गॉड 2' को अश्विन वर्दे और अक्षय कुमार साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें कि 2012 में रिलीज 'ओह माय गॉड' में परेश रावल और अक्षय लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.