होर्मुज में 'अंधे' होकर चल रहे तेल और LNG के टैंकर, भारत को गुप्त रास्ते से हो रही सप्लाई

Updated on 09-06-2026 01:42 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच वैश्विक तेल बाजार को ट्रैक करना अब बेहद मुश्किल हो गया है। विश्लेषकों के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से होने वाला टैंकर ट्रैफिक युद्ध से पहले के स्तर की तुलना में 90% से 95% तक गिर गया है।

हालांकि, इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते से तेल की कुछ खेप अभी भी निकल रही हैं, लेकिन वे इतने गुप्त तरीके से जा रही हैं कि तेल और गैस के प्रवाह को ट्रैक करना और यह पता लगाना नामुमकिन हो गया है कि खरीदारों तक वास्तव में कितनी ऊर्जा आपूर्ति पहुंच रही है।

क्या है डार्क-मोड रणनीति?

शिपिंग डेटा के विश्लेषण के अनुसार, अधिकांश तेल टैंकर अब 'डार्क मोड' में काम कर रहे हैं। यानी वे होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करते समय या फारस की खाड़ी में माल लादने के लिए प्रवेश करते समय अपने ट्रांसपोंडर (AIS - ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) को बंद कर देते हैं।
ऑयलप्राइस के मुताबिक पहले इस रणनीति का इस्तेमाल केवल ईरान से जुड़े जहाज प्रतिबंधों से बचने के लिए करते थे। लेकिन अब यह आम कमर्शियल जहाजों के लिए भी सामान्य बात हो गई है। मैरीटाइम इंटेलिजेंस फर्म वोर्टेक्सा (Vortexa) के आंकड़ों के अनुसार इस क्षेत्र से गुजरने वाले 57% जहाजों ने अपने ट्रांसपोंडर बंद रखे और मई में यह आंकड़ा रिकॉर्ड 65.2% तक पहुंच गया।

भारत समेत कई देशों को गुप्त रूप से सप्लाई

  • इस संकट के बीच भी पाकिस्तान, भारत और चीन जैसे एशियाई खरीदारों के लिए गुप्त रास्तों से तेल की खेप लगातार भेजी जा रही है।
  • माना जा रहा है कि इसके लिए ईरान की ओर से स्वीकृत रास्तों और कॉरिडोर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि इस समुद्री रास्ते पर अब पूरी तरह से ईरान का नियंत्रण मजबूत हो चुका है।

सामान्य होने की उम्मीदें टूटीं

शुरुआत में बाजार के विश्लेषक मान रहे थे कि मई तक यह युद्ध समाप्त हो जाएगा और जून से होर्मुज जलडमरूमध्य का ट्रैफिक सामान्य होने लगेगा। लेकिन युद्ध अब चौथे महीने में प्रवेश कर चुका है और स्थिति सामान्य होने से कोसों दूर है। जानकारों का कहना है कि यह रूट अब वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए कभी भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जाएगा, क्योंकि भविष्य में किसी भी समझौते के बाद भी ईरान इस रास्ते पर अपना परिचालन नियंत्रण बनाए रखना चाहता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
 13 June 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में 37 साल पुराना एक मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यह मामला 1989 में शेयरों के ट्रांसफर से जुड़ा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) की शुक्रवार को अमेरिकी शेयर मार्केट में नैस्डैक पर ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग हुई। इसके बाद मस्क आधिकारिक तौर पर दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर…
 13 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुंबई के मोगावीरा सहकारी बैंक की खराब होती वित्तीय स्थिति को देखते हुए उस पर कई कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। बैंक के…
 13 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर गिरावट दिखी है। पिछले सप्ताह इसमें $711 million की गिरावट हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $938 million की बढ़ोतरी हुई…
 13 June 2026
नई दिल्ली: सिंगापुर उच्च न्यायालय ने शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन के खिलाफ अदालत की अवमानना मामले में दी गई छह महीने की सजा पर रोक लगा दी…
 12 June 2026
नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और केनरा बैंक ने अपनी चुनिंदा समय सीमा वाले लोन पर ब्याज दरों (MCLR) में 0.05% (5 बेसिस पॉइंट्स) तक की बढ़ोतरी कर दी…
 12 June 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद बढ़ गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान डील के लिए सहमत हो गया है और अगले…
 12 June 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट से दुनिया में तेल की सप्लाई टाइट हुई है। इसे देखते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने इंडस्ट्रियल, कमर्शियल…
Advt.