इजरायल से जुड़ा तेल टैंकर हाईजैक, चालक दल में भारतीय भी शामिल, क्या हूतियों ने फिर किया हमला?

Updated on 27-11-2023 02:47 PM
दुबई: हमलावरों ने रविवार को अदन के तटीय क्षेत्र के पास इजराइल से संबंधित एक टैंकर को बंधक बना लिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। टैंकर के चालक दल के सदस्यों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। किसी भी समूह ने टैंकर को बंधक बनाने की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन हाल के दिनों में कम से कम दो अन्य समुद्री हमलों को इजराइल-हमास युद्ध से जोड़ा गया है। कंपनी और निजी जासूसी फर्म ‘एम्बरे’ ने बताया कि हमलावरों ने जॉडियक मैरीटाइम की ओर से संचालित टैंकर ‘सेंट्रल पार्क’ को अदन की खाड़ी में बंधक बनाया है।

एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने भी टैंकर को बंधक बनाए जाने की पुष्टि की है। जॉडियक ने समुद्री लुटेरों की ओर से हमला किए जाने की आशंका जताई है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘हमारी प्राथमिकता टैंकर पर सवार चालक दल के 22 सदस्यों की सुरक्षा है। चालक दल में भारतीय, तुर्किये, रूस, वियतनाम, बुल्गारिया, जॉर्जिया और फिलीपीन के नागरिक शामिल हैं।’ लंदन की कंपनी जॉडियक मैरीटाइम इजराइली अरबपति ईयाल ओफर के जॉडियक समूह का हिस्सा है।

हमले के पीछे कौन

यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि हमले के पीछे किसका हाथ है। निकटवर्ती अदन पर यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार से संबद्ध बलों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन का नियंत्रण है, जो वर्षों से यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों से लड़ रहा है। अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अज्ञात बंधूकधारियों ने टैंकर पर कब्जा कर लिया है। अधिकारी ने कहा, ‘अमेरिका और गठबंधन सेनाएं आसपास हैं और हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।’

पहले भी जहाज बनाए गए निशाना

ईरान और इजराइल के बीच वर्षों से जारी शीतयुद्ध के बीच जॉडियक मैरीटाइम को पहले भी निशाना बनाया गया है। 2021 में एक ड्रोन के जरिये जॉडियक के तेल टैंकर ‘मर्कर स्ट्रीट’ पर हमला किया गया था, जिससे चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई थी। अमेरिका तथा अन्य पश्चिमी देशों का मानना था कि हमले के लिए ईरान जिम्मेदार था। ब्रिटिश सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ ने हाल में नाविकों को क्षेत्र में सेना जैसी वर्दी पहने हुए करीब आठ लोगों को एक जहाज पर सवार होकर घूमते हुए दिखाई दिए जाने के संबंध में आगाह किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.