'बड़े बच्चे रिटायर होकर PSL खेलते हैं' इस पाकिस्तानी को किया IPL की बुराई पर ट्रोल, लोग बोले- जिस थाली में खाया...

Updated on 09-12-2025 01:27 PM
नई दिल्ली: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान वसीम अकरम पड़ोसी देश के उन चुनिंदा क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिनके फैंस भारत में भी आपको जमकर मिल जाएंगे। अकरम उन चुनिंदा पाकिस्तानी क्रिकेटरों में भी शामिल हैं, जिन्हें लंबे समय तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का हिस्सा बनने का मौका मिला है। अकरम पहले इस लीग में कोच की भूमिका में जुड़े रहे और पिछले कुछ साल में कमेंटेटर के तौर पर उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) से कमाई करने का मौका मिला है। इसके बावजूद अकरम ने एक ऐसा काम कर दिया है, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट फैंस के मजाक और गुस्से का सामना करना पड़ा है।

दरअसल अकरम ने पाकिस्तान सुपर लीग ( Pakistan Super League ) को IPL के मुकाबले नंबर-1 लीग बता दिया है। अकरम ने पाकिस्तान में एक कार्यक्रम के दौरान आईपीएल की बुराई करते हुए PSL को नंबर-1 लीग बताया है। अकरम ने पीएसएल के प्रमोशन से जुड़े इवेंट में IPL के लिए कहा,'बच्चे बड़े हो जाते हैं, वो लीग खत्म ही नहीं होती।' अकरम के इसी कमेंट को लेकर क्रिकेट फैंस ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा है कि बच्चे बड़े होकर रिटायर हो जाते हैं और फिर वे पीएसएल में खेलने लगते हैं। इसके अलावा कई फैंस ने अकरम को 'जिस थाली में खाया, उसी में छेद किया' वाली कहावत कहकर भी बुरा-भला कह रहे हैं।

अकरम ने कहा- विदेशी प्लेयर्स को भा रही है पीएसएल

अकरम ने कहा,'विदेशी प्लेयर्स को पीएएसल भा रही है, क्योंकि यह कम समय चलती है। इस लीग की सबसे अच्छी बात ये है कि यह केवल 34-35 दिन खेली जाती है। यह दूसरी लीग की तरह तीन महीने नहीं चलती। बच्चे बड़े हो जाते हैं, वो लीग खत्म ही नहीं होती है। विदेशी खिलाड़ी जब पाकिस्तान आते हैं तो वे यहां 35-40 दिन रहने को प्राथमिकता देते हैं। इससे ज्यादा दो-ढाई या तीन महीने का समय हर एक के लिए बहुत ज्यादा लंबा हो जाता है।'

IPL का नहीं लिया सीधा नाम

अकरम ने हालांकि आईपीएल का सीधा नाम नहीं लिया। अकरम ने ऑस्ट्रेलिया की बिगबैश लीग की मिसाल दी। उन्होंने कहा,'BBL इसका सबसे बढ़िया उदाहरण है। उन्होंने (BBL मैनेजमेंट) ने ढाई महीने की लीग से शुरुआत की थी। चार या पांच साल बाद उन्हें अहसास हुआ कि यह काम नहीं कर रहा है। अब वे इसका टाइम करीब 40 दिन रखते हैं। यह पीएसएल की भी खूबसूरती है।' बता दें कि बिना नाम लिए हुए भी अकरम ने आईपीएल की ही बुराई कैसे की है। दरअसल आईपीएल में करीब 10 टीम खेलती हैं और यह 2 महीने से थोड़ा ज्यादा समय तक चलती है। IPL 2024 करीब 65 दिन लंबी थी, जबकि IPL 2025 का भी इतना ही लंबा शेड्यूल था। हालांकि पहलगाम आतंकी हमले के कारण यह बीच में ब्रेक के चलते 22 मार्च को शुरू होने के बाद 3 जून को खत्म हुई थी।

इंटरनेट पर हो रही अकरम की ऐसी बुराई

अकरम को इंटरनेट पर आईपीएल के खिलाफ कमेंट करने के लिए जमकर ट्रोल होना पड़ा है। एक यूजर ने लिखा,'जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करना इसे ही कहा गया है।' दूसरे यूजर ने लिखा,'बच्चे बड़े बनकर रिटायर होने के बाद पीएसएल खेलते हैं। उन्हें जोड़ों का दर्द आदि होता होगा। आप लीजेंड्स लीग के प्लेयर्स से 3 महीने खेलने की उम्मीद नहीं कर सकते ना?' तीसरे यूजर ने लिखा,' लीग खत्म हो या ना हो, IPL से पाकिस्तानियों की जलन तो कभी खत्म होती ही नहीं है।' एक और यूजर ने लिखा,'यदि आपके अधिकतर विदेशी प्लेयर सेमी-रिटायरमेंट फॉर्म वाले सीनियर सिटीजन हैं तो आप 1 महीने से ज्यादा लंबा टूर्नामेंट खेलना अफोर्ड भी नहीं कर सकते हैं।' इसी तरह कई अन्य यूजर ने भी जमकर बुराई की है।

'पीएसएल में ज्यादा टैलेंट को मौका'

अकरम ने टैलेंट के लिहाज से भी पीएसएल को आईपीएल से आगे बताया है। अकरम ने कहा,'जब मैं विदेश में किसी से बात करता हूं, तो वे IPL और दूसरी लीग में बॉलिंग के बारे में बात करते हैं। वे कहते हैं कि जहां तक टैलेंट की बात है, PSL पक्का नंबर 1 है, क्योंकि हमारे पास क्वालिटी है, क्वांटिटी नहीं।' इसी इवेंट में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने भी पीएसएल को दुनिया की नंबर-1 लीग बताया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.