ओलेना ने रुसी राष्ट्रपति पुतिन को निर्दोष नागरिकों के नरसंहार का जिम्मेदार बताया

Updated on 10-03-2022 07:22 PM

कीव यूक्रेन की प्रथम महिला यानी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन के निर्दोष नागरिकों के नरसंहार का आरोप लगया है। उन्होंने रूसी हमले को लेकर एक भावुक खुला पत्र लिखा है, जिसे उन्होंने  'यूक्रेन से गवाही' का नाम दिया है।

ओलेना जेलेंस्की ने इसमें कहा है कि, 'यूक्रेन के लोग कभी हार नहीं मानने वाले हैं, हथियार नहीं डालने वाले हैं, ओलेना ने कहा कि उनके देश के साथ जो हुआ है, उस पर यकीन करना असंभव है। 24 फरवरी को हम सभी रूस के हमले के साथ जागे। टैंकों और विमानों ने यूक्रेन की सीमा को पार किया मिसाइलों ने हमारे शहरों को घेर लिया। रूस इस विशेष अभियान कहता है, जबकि असल में ये यूक्रेनी नागरिकों की हत्या है। खुले पत्र का शीर्षक है 'आई टेस्टीफाय' यानी 'मैं गवाही दे रही हूं।' यह पत्र दुनियाभर के मीडिया को लिखा गया है।

फर्स्ट लेडी ने अपने पत्र में यूक्रेनी नागरिकों की पीड़ा का जिक्र किया है,क्योंकि रूसी हमले से लाखों लोग बेघर हुए हैं या हमले से बचने के लिए अपना देश छोड़ पड़ोसी देशों में शरण ले ली है।ओलेना ने खुले पत्र रूस के आक्रमण का सबसे भयानक और विनाशकारी अंजाम बच्चों की मौत को बताया है। उन्होंने लिखा कि आठ वर्षीय एलिस ओख्तिरका की सड़क पर उसके दादा के सामने मौत हो गई।

 इसी तरह कीव की पोलीना बमबारी में अपने माता-पिता के साथ मारी गई। 14 साल के आर्सेनी के सिर पर मलबा गिरा और फिर उसकी मौत गई, क्योंकि आग ज्यादा फैलने के कारण समय पर उस एम्बुलेंस नहीं मिल सकी।" ओलेना ने बताया कि वह यह पत्र क्यों लिख रही हैं। वह दुनिया भर के मीडिया के अनुरोधों से अभिभूत हैं। 'यूक्रेन से गवाही' मीडिया के सवालों का जवाब है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.