ओमप्रकाश राजभर ने संघर्ष के दिनों का सुनाया किस्सा, बोले- ट्रैफिक इंस्पेक्टर के चांटे ने बदली किस्मत
Updated on
18-05-2026 05:22 PM
गाजीपुर: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर रविवार को गाजीपुर में थे। वह शिक्षा अनुदेशकों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गाजीपुर में अपने संघर्ष के दिनों का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे बनारस में ऑटो चलाते समय एक पुलिस अधिकारी के दो थप्पड़ों ने उनके भीतर राजनीति में आगे बढ़ने की आग जगा दी।
ओमप्रकाश राजभर ने सुनाया पुराना किस्सा
ओमप्रकाश राजभर ने यह कहानी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अनुदेशक सम्मान समारोह में अपने संबोधन के दौरान साझा की। उन्होंने बताया कि जब वे बनारस में पढ़ाई करते थे, तब रात में ऑटो रिक्शा चलाकर अपना खर्च निकालते थे। दिन में पढ़ाई और रात में मेहनत करना ही उनकी दिनचर्या थी।
' ट्रैफिक पुलिस ने मारा था थप्पड़ '
मंत्री ने बताया कि एक दिन वह अंधरापुल इलाके में ऑटो चला रहे थे। उन्होंने तीन सवारी की जगह पांच सवारी बैठा ली थी। इस दौरान तिराहे पर एक टीआई ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके। कुछ दूर जाने के बाद पुलिस अधिकारी ने उन्हें पकड़ लिया और दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। राजभर के मुताबिक, उस दिन उन्होंने पुलिस अधिकारी से कहा था कि यह उनकी मजबूरी है, इसलिए वे ऑटो चला रहे हैं। इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया, हालांकि बाद में छोड़ दिया गया।
'थप्पड़ ने बदली किस्मत'
राजभर ने कहा कि उस घटना ने उनके भीतर कुछ बदल दिया। उन्होंने उसी दिन मन में ठान लिया था कि आज इन्होंने मारा है, एक दिन ऐसा आएगा जब यही लोग सलाम करेंगे। उनकी मुलाकात बाद में बहुजन राजनीति के बड़े नेता कांशीराम से हुई। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और धीरे-धीरे प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा नाम बन गए।
'मंत्री बनने पर पुलिस अधिकारी के गए घर'
साल 2017 में जब ओमप्रकाश राजभर मंत्री बने, तो उन्होंने उस टीआई के बारे में जानकारी निकलवाई। पता चला कि वह पुलिस अधिकारी इलाहाबाद के रहने वाले थे और रिटायर हो चुके थे। राजभर खुद उनके घर पहुंचे, उन्हें सलाम किया और कहा कि अगर आपने मुझे दो थप्पड़ नहीं मारा होता, तो शायद वह आज मंत्री नहीं बन पाते।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…