एक बार संक्रमित हो चुके लोगों को दोबारा संक्रमित कर सकता है ओमीक्रॉन : डब्ल्यूएचओ

Updated on 11-01-2022 08:12 PM

जेनेवा कोरोना वायरस के नए वेरिएंटओमिक्रॉनकी दस्तक के बाद संक्रमितों का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। ओमिक्रॉन को लेकर अब तक कई सवालों के जवाब नहीं मिल सके हैं। इन्हीं में एक सवाल यह भी है कि क्या ओमिक्रॉन किसी व्यक्ति को दूसरी बार संक्रमित कर सकता है। इसका जवाब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और एक्सपर्ट्स ने दिया है। 

कहा जा रहा है कि नए वेरिएंट से दोबारा संक्रमित होने की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं। ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर प्रकाशित एक नोट में डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वेरिएंट लोगों में मौजूद पिछली इम्युनिटी से बच सकता है और पहले कोविड का शिकार हो चुके लोगों को दोबारा संक्रमित कर सकता है। इस जानकारी के बाद वैक्सीन हासिल नहीं करने वालों और लंबे समय पहले टीकाकरण करा चुके लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

बीते माह जारी नोट में डब्ल्यूएचओ ने कहा था लोग जो कोविड-19 से उबर चुके हैं, डेल्टा के मुकाबले ओमिक्रॉन से उनके संक्रमित होने की संभावनाएं 3 से 5 गुना ज्यादा हैं। हालांकि, संगठन ने यह भी कहा कि इस बात का अभी तक सबूत नहीं मिल सका है कि डेल्टा के मुकाबले ओमिक्रॉन ज्यादा गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वायरस का ज्यादातर प्रसार 20 और 30 साल के आसपास वाले युवाओं में हुआ है।

ओमिक्रॉन के घातक नहीं होने का एक कारण यह भी है कि यह वेरिएंट पिछले स्वरूपों की तुलना में फेंफड़ों को आसानी से संक्रमित नहीं करता है। ऐसा ही एक अध्ययन कंसोर्टियम ऑफ जापानीज एंड अमेरिकन साइंटिस्ट्स में प्रकाशित हुआ था, जहां चूहों और हैम्स्टर पर प्रयोग किए गए थे। बेल्जियम में हैम्सटर पर हुए एक अन्य अध्ययन में भी इसी तरह के नतीजे मिले थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.