चीन में ओमीक्रोन के संक्रमण ने फिर पकड़ी तेजी, पूरे देश में लॉकडाउन जैसी स्थिति लागू

Updated on 21-03-2022 07:12 PM

बीजिंग चीन में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है। यहां कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट बेकाबू हो गया है। संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन जैसी स्थिति लागू की गई है। इससे आर्थिक संकट के हालात पैदा हो गए हैं। कोरोना संक्रमण फैलने की वजह से प्रांतों पर भारी वित्तीय बोझ पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि चीन के ही वुहान शहर में ही सन 2019 में कोरोना की शुरुआत हुई थी।

चीन ने कठोर नियमों के जरिए दो वर्ष तक संक्रमण को काबू में रखा, लेकिन पिछले एक-दो सप्ताह से ओमिक्रॉन के कारण दबाव बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक, शनिवार को स्थानीय संक्रमण के 1,656 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 1,191 जिलिन, 158 फूजियान, 51 शैनदोंग, 51 गुआंगदोंग और 39 लियोनिंग प्रांत में सामने आए। 81 मामलों में संक्रमित चीन के बाहर से आए थे। जीरो कोविड नीति की वजह से कोविड प्रभावित प्रांतों में आर्थिक हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

थिंक टैंक, पॉलिसी रिसर्च ग्रुप (पीओआरईजी) के विश्लेषकों के मुताबिक, चीन में स्थानीय सरकारें भारी वित्तीय बोझ का सामना कर रही हैं। चीन के निवेश बैंक तियानफेंग सिक्योरिटीज के मुताबिक, देशभर में कोविड नियंत्रण के लिए जो मॉडल इस्तेमाल किया जा रहा है, उससे वित्तीय दबाव बढ़ रहा है। वहीं, शंघाई स्थित चीन के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय और रसद केंद्र पीओआरईजी के मुताबिक, चीन महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे खराब दौर से गुजर रहा है।

इससे इसकी अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लग सकता है। पिछले हफ्ते राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कोविड पर नियंत्रण के लिए शीर्ष अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने कहा था कि चीन शून्य कोविड नीति पर कायम रहेगा। शी जिनपिंग ने वैज्ञानिक सटीकता से महामारी का प्रसार रोकने पर बल दिया। स्थानीय प्रशासन प्रमुख कैरी लैम ने बताया कि हांगकांग में कोविड प्रतिबंधों की सोमवार को समीक्षा होगी। फिलहाल कठोर प्रतिबंध हैं। हांगकांग ने ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन सहित नौ देशों से आने वाली उड़ानों को बंद कर रखा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.