ओमिक्रॉन संक्रमण ने ब्रिटेन में बढ़ाई चिंता, एक दिन में दोगुने हुए मरीज

Updated on 11-12-2021 10:01 PM
लंदन  । कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत से पूरी दुनिया में खौफ में है। ब्रिटेन में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां एक दिन में ओमिक्रॉन के केस लगभग दो गुने हो गए। ब्रिटेन में गुरुवार को नए वेरिएंट के 249 केस आए, अब यहां इस वेरिएंट के कुल 817 केस हो चुके हैं। ब्रिटेन की हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने कहा है कि अगर पिछले दो हफ्तों की तरह ही कोरोना केसों का ग्रोथ रेट और डबलिंग टाइम बना रहा, तो अगले दो या चार हफ्तों में कोरोना के 50 प्रतिशत केस ओमिक्रॉन की वजह से होंगे। इससे पहले ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा था कि ओमिक्रॉन का डबलिंग रेट दो या तीन दिन हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने सभी को मास्क अनिवार्य किया था। इसके अलावा वर्क फ्रॉम होम और वेन्यू पर एंट्री के लिए कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट भी अनिवार्य किया था। 
हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी के चीफ मेडिकल सलाहकार डॉ. सुसान हॉप्किन्स ने कहा, यह सबूत तेजी से बढ़ रहा है कि ओमिक्रॉन काफी संक्रामक है। इसके अलावा यह भी सामने आया है कि वेरिएंट के चलते वैक्सीन की दोनों डोज और नेचुरल इम्युनिटी भी कम हो रही है। ऐसे में यह अनिवार्य हो गया कि हम सबको वह सब कुछ करना पड़ेगा, जो संक्रमण की चैन को तोड़ सके और नए वेरिएंट के फैलाव को कम कर सके। उन्होंने कहा, नए वेरिएंट से बचाव के लिए वैक्सीनेशन काफी जरूरी है। इसलिए अपनी पहली, दूसरी और बूस्टर डोज को बिना किसी देरी के लगवाएं। हालांकि, एजेंसी ने कहा, अभी यह पता लगाने के लिए काफी कम डाटा उपलब्ध है कि यह पता लगाए जा सके कि वैक्सीन का इस वेरिएंट पर कितना असर पड़ रहा है। साथ ही दोबारा संक्रमित होने के चांस का पता चल सके। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका और यूके में पहले हुए एनालिसिस में यह बात सामने आई थी कि इंफेक्शन के खिलाफ कुछ इम्युनिटी कम हुई है। इससे जुड़ी स्टडी के शुरुआती डेटा से यह सामने आया है कि पिछली लहर से यह नए वेरिएंट से कुछ कम बीमारियां हो सकती हैं। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि ओमिक्रॉन डेल्टा से ज्यादा संक्रमण फैलाने वाला नजर आ रहा है। हालांकि, अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक, इसमें काफी कम लक्षण मरीजों में देखने को मिल रहे हैं। लेकिन यह ओमिक्रॉन को लेकर लापरवाही बरतने की वजह नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.