अमेरिका में ओमिक्रॉन बच्चों को ले रहा चपेट में, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

Updated on 01-01-2022 08:36 PM

न्यूयॉर्क अमेरिका में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' ने कोहराम मचा रखा है। यहां इसने बच्चों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमेरिका में बच्चों को लगातार अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। जिसको देखकर चाइल्ड हेल्थ विशेषज्ञ काफी चिंतित हैं। डॉक्टरों ने कहा कि इस महीने अस्पताल में भर्ती बच्चों में वे जितने गंभीर कोरोना के लक्षण देख रहे हैं, उनमें सांस लेने में समस्या और तेज बुखार शामिल है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के लैंगोन हेल्थ हॉस्पिटल सिस्टम में चाइल्ड स्पेशलिस्ट रेबेका मदान ने बताया कि बच्चों को सांस लेने में मदद की आवश्यकता है, उन्हें अतिरिक्त हाइड्रेशन की ज़रूरत है। वे अस्पताल में समाप्त होने के लिए पर्याप्त बीमार हैं और यह डॉक्टरों के लिए डरावना है, यह माता-पिता के लिए भी डरावना है।

मालूम हो कि कोरोना के नए वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में दर्ज किए जा रहे हैं, जहां पर रोजाना तकरीबन 2.5 लाख से ज्यादा मामले सामने रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस हफ्ते पिछले हफ्ते की तुलना में 66 फीसदी तेजी से मामले बढ़े हैं। जो डराने वाला है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदानोम गेब्रिएसस के अनुसार दुनियाभर में विशेष रूप से यूरोप में तस्वीर कहीं और गंभीर है। उन्होंने कहा कि डेल्टा स्वरूप के साथ अब ओमीक्रोन के कारण वह मामलों की सुनामी को लेकर चिंतित हैं। अमेरिका में कोरोना से मौत के मामले पिछले दो हफ्तों में औसतन 1,200 प्रतिदिन से बढ़कर लगभग 1,500 हो गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.