दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन की रफ्तार कम हुई, 38 फीसदी मामले घटे

Updated on 30-12-2021 07:49 PM

जोहान्सबर्ग दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की रफ्तार कम हो रही है। लेकिन कुछ ही हफ्तों के बाद अब स्थिति काबू में आती दिख रही है।

अच्छी खबर यह है कि साउथ अफ्रीका में कोविड मामलों में गिरावट जारी है क्योंकि ओमीक्रोन के कारण पैदा हुई संक्रमण की लहर अब खत्म होती दिख रही है। दुनिया में सबसे पहले ओमीक्रोन की सूचना देने वाला देश सात दिनों में 17 दिसंबर तक अपने चरम पर पहुंच गया था जब औसतन 23,437 मामले दर्ज किए गए थे।

गत सोमवार तक यह संख्या 38 फीसदी घटकर 14,390 रह गई थी। ये आंकड़े सात दिनों का औसत है जो हर रोज घटते-बढ़ते मामलों की तुलना में ज्यादा विश्वसनीय हैं।

 हालांकि क्रिसमस पर कम संख्या में लोगों का टेस्ट किया जाता है। दूसरी ओर ब्रिटेन में मौत का आंकड़ा यह दर्शाता है कि ओमीक्रोन पिछले डेल्टा वेरिएंट की तुलना में कम गंभीर है। साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका में दैनिक मौतों का आंकड़ा अपने चरम पर पहुंच गया था जब औसतन 578 मौतें दर्ज की गई थीं।

दक्षिण अफ्रीका में अब दैनिक मौतौं का आंकड़ा करीब 60 है। यह सुझाव देता है कि मरीजों में अब कोरोना के हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं जिनसे उनके अस्पताल में दम तोड़ने की संभावना काफी कम रहती है।

पिछले हफ्ते दक्षिण अफ्रीका के नए आंकड़ों से पता चला कि ओमीक्रोन से होने वाली 10 में से नौ मौतें बिना वैक्सिनेशन वाले रोगियों की हुई थी। कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक ओमीक्रोन से हुई 309 मौतों में से सिर्फ 40 लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी थी।

 ये आंकड़े वैक्सीन की ओर से दी जाने वाली सुरक्षा को दर्शाते हैं। बुधवार को खबर आई कि वैज्ञानिकों ने ऐसी एंटीबॉडी की पहचान की है जो कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन और अन्य स्वरूपों को उन स्थानों को निशाना बनाकर निष्क्रिय कर सकते हैं, जो वायरस परिवर्तित होने के बाद भी वास्तव में नहीं बदलते हैं।

यह अध्ययन साइंस मैग्जीन 'नेचर' में प्रकाशित हुआ है। इस अनुसंधान से टीका तैयार करने और एंटीबॉडी से उपचार में मदद मिल सकती है जोकि केवल ओमीक्रोन बल्कि भविष्य में उभरने वाले अन्य स्वरूपों के खिलाफ भी प्रभावी होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.