डेल्टा से भी घातक है ओमीक्रोन वायरस, डब्ल्यूएचओ ने भी जताई चिंता

Updated on 29-11-2021 08:35 PM

जिनेवा कोरोना महामारी के घातक वायरस के दंश को झेल चुकी दुनिया अब भी संभली नहीं है और अब एक नए वैरियंट ओमीक्रोन को लेकर पूरी दुनिया में अफरा-तफरी मच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी इस वायरस को चिंता का विषय बताया है।

अमेरिका, ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देशों ने तो अपनी सीमाओं को फिर से सील करना शुरू कर दिया है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के ओमीक्रोन वैरियंट को खोजने वाली डॉक्टर एंजेलिक कोएत्जी ने नया खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि नया वेरिएंट मरीजों पर कैसा असर दिखा रहा है।

डॉक्टर एंजेलिक कोएत्जी ने कहा कि अब तक ओमीक्रोन वैरियंट से संक्रमित रोगियों में बेहद हल्के लक्षण देखे गए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि लेकिन, कमजोर लोगों के लिए बीमारी की गंभीरता को जानने से पहले हमें और अधिक शोध की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस वैरियंट से संक्रमित रोगियों ने उन्हें बताया है कि वे कैसा महसूस कर रहे हैं।

वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कहा है कि यह बताने के लिए पर्याप्त डेटा नहीं है कि कोरोना वायरस का ओमीक्रोन वैरियंट, डेल्टा वन की तुलना में अधिक खतरनाक है। डब्ल्यूएचओ ने ओमीक्रोन पर वैक्सीन की प्रभावकारिता को लेकर भी ऐसी की शंका जताई है। डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा है कि अभी तक स्पष्ट नहीं है कि ओमीक्रोन स्ट्रेन से संक्रमित लोगों को खतरा ज्यादा है कि नहीं।

डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि डेल्टा सहित अन्य वैरियंट की तुलना में ओमीक्रोन के संक्रमण से अधिक खतरा है। प्रारंभिक आंकड़ों से पता चला है कि दक्षिण अफ्रीका में अस्पताल में भर्ती होने की दर बढ़ रही है। ऐसे में ओमीक्रोन वैरियंट लोगों की कुल संख्या में वृद्धि के कारण हो सकता है। डब्ल्यूएचओ तकनीकी विशेषज्ञों के एक समूह के साथ भी काम कर रहा है

ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या नया स्ट्रेन मौजूदा टीकों और अन्य स्वच्छता उपायों की प्रभावशीलता को प्रभावित कर सकता है। डब्लूएचओ ने शुक्रवार को ओमीक्रोन वैरियंट की पहचान की थी। इसे पहली बार दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। इसके पहले के सभी वैरियंट की तुलना में अधिक संक्रमण फैलाने वाला माना गया है। डब्ल्यूएचओ ने इसे ग्रीक वर्णमाला का 15वें अक्षर के आधार पर इसे ओमिक्रोन नाम दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.