ओमिक्रॉन का अमेरिका में कोहराम, 24 घंटे में दो हजार उड़ानें रद्द

Updated on 04-01-2022 08:03 PM

वॉशिंगटन कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने अमेरिका में कोहराम मचा रखा है। कोविड-19 की नई लहर से निपटने के लिए दुनिया के कई देशों ने पाबंदियां लगा दी हैं कोरोना संक्रमण  का असर विमानों की आवाजाही पर भी पड़ रहा है। अमेरिका में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इसकी चपेट में एविएशन कंपनियों के पायलट भी रहे हैं।

जानकारी के अनुसार अमेरिका में बीते 24 घंटे में लगभग 2 हजार फ्लाइट रद्द की गई हैं। एक रिपोर्ट में कहा कि रविवार सुबह अमेरिका में या बाहर कुल 1,956 उड़ानें रद्द कर दी गईं जबकि 870 उड़ानों में देरी हुई। दक्षिण-पश्चिम में 264 फ्लाइट रद्द हुई, जेटब्लू ने 169 रद्द उड़ानों की सूचना दी और डेल्टा ने 161 फ्लाइट रद्द की। वहीं, अमेरिकन्स एयरलाइंस ने 136 फ्लाइट रद्द की जबकि यूनाइटेड ने 94 यात्राएं रद्द की।

अमेरिकी वैज्ञानिक ने किया आगाह-

अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ और राष्ट्रपति जो बाइडेन के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार एंथनी फासी ने कोरोना संक्रमण के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने की चेतावनी दी है। रविवार को एक मीडिया चैनल के साथ बातचीत में फासी ने कहा कि ओमिक्रोन को डेल्टा की तुलना में कम गंभीर माना जा रहा है। अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत कम पड़ेगी। हालांकि, ओमीक्रोन से बहुत ज्यादा लोग संक्रमित होंगे, जिसके अनुपात में अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ जाएगी।

ओमिक्रोन स्वरूप के कारण उत्पन्न कोविड-19 की नई लहर से निपटने की कोशिश के तहत कनाडा के क्यूबेक प्रांत की सरकार ने खुदरा (रिटेल) दुकानों को बंद करने की अपनी तीन चरणीय प्रक्रिया का पहला चरण रविवार को शुरू कर दिया। क्यूबेक के प्रमुख फ्रेंकोइस लेगौल्ट ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि औषधालयों, किराने की दुकानों और गैस स्टेशन को छोड़कर प्रांत की सभी दुकानें आगामी तीन रविवार के लिए बंद रहेंगी।क्यूबेक फेडरेशन ऑफ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स' के अध्यक्ष चार्ल्स मिलियार्ड ने सरकार से इन प्रतिबंधों को जल्द से जल्द हटाए जाने का आग्रह किया। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब क्यूबेक में कोविड-19 के 15,845 नए मामले सामने आए हैं तथा 13 और लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण के कारण अस्पतालों में भर्ती लोगों की संख्या 70 से बढ़कर 1,231 हो गई है। उसने बताया कि आईसीयू में भर्ती मरीजों की संख्या नौ से बढ़कर 162 हो गई है। क्यूबेक के अलावा बेयरस्किन लेक फर्स्ट नेशन, नुनावुत, और लैब्राडोर समेत कनाडा के अन्य हिस्सों में भी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.