द अफ्रीका में गुजरा ओमिक्रोन का पीक, नाइट कर्फ्यू हटा

Updated on 01-01-2022 08:36 PM

जोहान्सबर्ग। एक तरफ जहां दुनिया ओमिक्रोन की दहशत के साए में है तो वहीं दूसरी तरफ एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। दक्षिण अफ्रीका से ओमिक्रोन का चरम या पीक अब निकल चुका है। अफ्रीका में ही पहली बार ओमिक्रोन वैरिएंट की जानकारी सामने आई थी। यहां से ही ये दूसरे देशों में फैला था। विश् स्वास्थ् संगठन के मुताबिक अब तक 90 से अधिक देशों में इसके मामले सामने चुके हैं।

 दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कहा गया है कि मामलों में आई गिरावट के बाद अब देश में रात्रि कर्फ्यू को भी हटा दिया गया है। बीबीसी के मुताबिक हाल के दिनों में कोरोना और ओमिक्रोन की वजह से अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में पहले के मुकाबले काफी कमी आई है। 25 दिसंबर को खत् हुए सप्ताह के दौरान इस बात को देखा गया है कि जहां इससे पहले के सप्ताह में देश में 127753 मामले सामने आए थे वहीं इस बार ये 89781 थे।

  एक बयान में कहा गया है कि मरीजों की संख्या में आई कमी के बाद दूसरी बीमारियों से ग्रसित मरीजों के रूटिन चैकअप की सुविधा को भी दोबारा बहाल कर दिया गया है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना महामारी के दौरान करीब 35 लाख मामले दर्ज किए गए जिसमें से करीब 90 हजार मरीजों की मौत भी हो गई थी। जानकारों का कहना है कि जल् ही ओमिक्रोन वैरिएंट कोरोना के डेल्टा वैरिएंट की जगह ले लेगा और इसके मामलों में भी जबरदस् तेजी आएगी।   

भारत में भी ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां पर अब तक 1200 से अधिक मामले सामने चुके हैं, जिनमें सबसे अधिक महाराष्ट्र और दिल्ली में हैं। आपको बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के अलावा ओमिक्रोन की दहशत भी साफतौर पर देखी जा सकती है। ब्रिटेन, फ्रांस, अमेरिका में लगातार कोरोना के मामलों में बेतहाशा तेजी देखने को मिली है।

दुनिया के कई देशों ने अपने यहां पर पाबंदियों को दोबारा बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि विश् स्वास्थ् संगठन पहले ही इसको वैरिएंट आफ कंसर्न की सूची में डाल चुका है। संगठन का कहना है कि इसके संक्रमण की दर अब तक सामने आए दूसरे वैरिएंट से सबसे अधिक है। संगठन की तरफ से ये भी कहा जा चुका है कि इसके मामले डेढ़ से तीन दिनों के अंदर दोगुने हो सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.