ओमीक्रोन का उप स्वरूप बीए.2 फैल रहा तेजी से

Updated on 04-02-2022 07:56 PM

लंदन स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि ओमीक्रोन वैरियंट का उप स्वरूप बीए.2 मूल स्वरूप बीए.1 की तुलना में तेजी से फैल रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि टीका इसके खिलाफ बचाव में कारगर है। उप स्वरूप बीए.2 को ब्रिटेन में फिलहाल जांच के अंतर्गत स्वरूप की श्रेणी में रखा गया है। यूके हेल्थ सिक्युरिटी एजेंसी (यूकेएचएसए) ने कहा है कि बीए.2 की वृद्धि दर इंग्लैंड के उन सभी क्षेत्रों में बीए.1 की तुलना में बढ़ी है जहां इसका आकलन करने के लिए पर्याप्त मामले हैं। वहीं, 24 जनवरी तक जीनोम अनुक्रमण में इंग्लैंड में बीए.2 के 1,072 मामलों की पहचान की गई है। इस संबंध में सभी आकलन प्रारंभिक हैं, वहीं मामलों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। यूकेएचएसए ने कहा, नए स्वरूप के शुरुआती विश्लेषण में वृद्धि दर को कम करके आंका जा सकता है लेकिन वर्तमान में यह अपेक्षाकृत कम है।

विशेषज्ञों ने कहा कि संपर्क में आए लोगों के आंकड़ों के विश्लेषण से संकेत मिलता है कि 27 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 के बीच ओमीक्रोन की संक्रमण दर 10.3 प्रतिशत की तुलना में बीए.2 की संक्रमण दर 13.4 प्रतिशत रहने की संभावना है। संबद्ध प्रारंभिक मूल्यांकन में बीए.1 की तुलना में बीए.2 के लिए बीमारी के खिलाफ टीके की प्रभावशीलता में अंतर का संकेत नहीं मिला। दो खुराक लेने की स्थिति में 25 से ज्यादा सप्ताह के बाद, बीए.1 और बीए.2 के लिए टीके की प्रभावशीलता क्रमशः नौ प्रतिशत और 13 प्रतिशत थी।

 तीसरे टीके के बाद यह प्रभावशीलता दो सप्ताह में बढ़कर बीए.1 के लिए 63 प्रतिशत और बीए.2 के लिए 70 प्रतिशत हो गयी। यूकेएचएसए की मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ सुसान हॉपकिंस ने कहा, अब हम जानते हैं कि बीए.2 की वृद्धि दर बढ़ी है जिसे इंग्लैंड के सभी क्षेत्रों में देखा जा सकता है। हमने यह भी जाना है कि बीए.1 की तुलना में बीए.2 की संक्रमण दर कुछ अधिक है। उन्होंने कहा, अस्पताल में भर्ती और मौत के कम मामले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.