ओमवीर गैंग के सरगना अमित बावरिया मुठभेड़ में घायल

Updated on 01-11-2021 07:56 PM

आगरा ताजनगरी आगरा में पुलिस और इनामी बदमाश के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ में 20 हज़ार का इनामी बदमाश अमित बावरिया घायल हो गया। अमित बावरिया ओमवीर गैंग का सरगना है। अमित बावरिया पर कई लूट और डकैती के केस दर्ज हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके से एक कार और एक तमंचा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस बदमाश से पूछताछ में जुटी है। न्यू आगरा इलाके के पोहिया घाट के पास मुठभेड़ हुई है।

 जानकारी के मुताबिक आगरा के थाना अछनेरा से गैंगस्टर एक्ट केस में बदमाश अमित बावरिया पिछले दो साल से फरार चल रहा था। पुलिस अमित बावरिया को लगातार तलाश कर रही थी, लेकिन अमित बावरिया का कोई सुराग नहीं लग रहा था। लिहाजा पुलिस ने अमित बावरिया पर 20 हज़ार का इनाम भी घोषित कर दिया था। बीती रात को पुलिस को जानकारी हुई के बदमाश अमित अपनी कार से किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जा रहा है। न्यू आगरा इलाके में पुलिस ने बदमाश अमित की कार की घेराबंदी की।

अमित ने अपनी गाड़ी तेज चला दी और पुलिस पर गोलियां चलाना शुरु कर दीं। पुलिस ने भी जवाबी गोली चलाई, जिसमें इनामी बदमाश अमित के गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बदमाश अमित बावरिया पर अलग अलग जगहों पर लूट और डकैती के केस दर्ज हैं। अमित बावरिया का पिता ओमवीर बावरिया पर एक लाख का इनाम घोषित था। जिसको मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। ओमवीर बावरिया के जेल जाने के बाद गैंग की कमान अमित बावरिया के हाथों में थी और अमित बावरिया गैंग चला रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
 15 June 2026
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
 15 June 2026
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
 15 June 2026
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
 15 June 2026
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
 13 June 2026
अहमदाबाद, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर के एक प्लेन से चार किलो सोना बरामद किया गया है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों ने प्लेन पर छापा मारा और प्लेन के टॉयलेट…
 13 June 2026
नई दिल्ली, निर्वाचन आयोग घर-घर जाकर वोटरों की पहचान करने के अंतिम दौर में पहुंच रहा है। अब बचे हुए 39 करोड़ 73 लाख वोटर्स के दरवाजे पर दस्तक देने की…
 13 June 2026
भारत अब लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों, यहां तक कि इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के खतरों का भी मुकाबला कर सकता है। DRDO ने 10 और 11 जून को लगातार 3…
 13 June 2026
कोलकाता, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित घर पर कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार देर रात 3 बजे छापा मारा। पुलिस टीम सेंट्रल फोर्स के जवानों के साथ पहुंची…
Advt.