15 अगस्‍त पर ऋषि सुनक ने सुनी मोरारी बापू से रामकथा, यूके के पीएम ने क्‍यों याद दिलाया हिंदू धर्म

Updated on 16-08-2023 02:00 PM
लंदन: यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक कई बार खुद को गर्व के साथ हिंदू बता चुके हैं। 15 अगस्‍त यानी मंगलवार को भी यही हुआ जब वह भारत की आजादी का जश्‍न मनाने के लिए रामकथा सुनने पहुंच गए। भारत के स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर यूके की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के जीसस कॉलेज में मोरारी बापू की रामकथा का आयोजन किया गया थ। इसी मौके पर सुनक का वहां पर पहुंचना जैसे 'सोने पर सुहागा' हो गया। उन्‍होंने भारतीय स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर इस मौके पर अपनी मौजूदगी को अपने लिए गर्व का पल बताया। उनका एक पांच मिनट का वीडियो भी सामने आया है जिसमें उन्‍होंने बताया है कि वह पीएम के तौर पर नहीं बल्कि हिंदू होने के नाते इस आयोजन पर पहुंचे हैं।

याद आए दिवाली के दिए
सुनक ने अपने संबोधन की शुरुआत 'जय सियाराम' के साथ की। इसके बाद उन्‍होंने कहा यहां पर उन्‍हें आकर काफी अच्‍छा लग रहा है। सुनक ने कहा, 'मेरे लिए मेरी आस्‍था बहुत ही व्‍यक्तिगत है। यह मुझे मेरे जीवन के हर पल में सही दिशा की तरफ आगे बढ़ाती है। प्रधानमंत्री होना एक बहुत ही सम्‍मान की बात है लेकिन यह उतना ही कठिन काम भी है। आपको कई फैसले ऐसे लेने पड़ते हैं जो आसान नहीं होते हैं। मुश्किल विकल्‍पों का सामना करना पड़ता है। मेरा धर्म मुझे हिम्‍मत और साहस देता है कि मैं देश के लिए ऐसे फैसले ले सकूं जो सर्वश्रेष्‍ठ साबित हों।' सुनक ने आगे कहा, 'मेरे लिए यह बहुत ही खुशी और गर्व का मौका था जब मैंने चांसलर के पद पर रहते हुए 11 डाउनिंग स्‍ट्रीट पर दिवाली के मौके पर दिए जलाए थे।'

डेस्‍क पर विराजमान गणेश
सुनक ने बताया कि जिस तरह से मोरारी बापू के पीछे बड़े से सुनहरे हनुमान विराजमान हैं, उसी तरह से 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट पर उनकी डेस्‍क पर सोने के गणपति रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह मुझे अभिनय से पहले मुद्दों को सुनने और उन पर विचार करने के बारे में लगातार याद दिलाता है। सुनक ने कहा कि जब वह बड़े हो रहे थे तो उस समय साउथहैम्‍पटन में स्थानीय मंदिर में जाने की बहुत अच्छी यादें उनके पास हैं। उन्‍होंने याद किया कि कैसे उनके माता-पिता और परिवार हवन, पूजा और आरती का आयोजन करते थे। इसके बाद, वह अपने भाई-बहन और चचेरे भाइयों के साथ दोपहर का भोजन और प्रसाद परोसने में मदद करते थे।

भगवान राम से लेते प्रेरणा
उन्‍होंने कहा कि शायद सबसे बड़ा मूल्य कर्तव्य या सेवा है, जैसा कि हम जानते हैं। ये हिंदू मूल्य कुछ हद तक ब्रिटिश मूल्य भी हैं। सुनक ने कहा कि वह आज यहां से उस 'रामायण' को याद कर रहे हैं जिसके बारे में बापू बता रहे हैं और साथ ही 'भगवद गीता' और 'हनुमान चालीसा' को याद कर रहे हैं। सुनक ने कहा, 'मेरे लिए भगवान राम हमेशा मेरे जीवन की चुनौतियों का साहस के साथ सामना करने और शासन को विनम्रता और निस्वार्थ भाव से काम करने के लिए एक प्रेरणादायक व्‍यक्ति रहेंगे।' उन्‍होंने 'जय सिया राम' के साथ अपना संबोधन समाप्‍त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.