होली पर गरदा उड़वले आ गइनी 'सतरंगी सलवारवा', महिमा को लग रहा पवन सिंह जाल में फंसाने की कर रहे कोशिश
Updated on
21-02-2026 12:49 PM
होली करीब है और ऐसे में भोजपुरी की दुनिया के सितारे इस रंगीन त्योहार के लिए मनोरंजक गाने बनाने की होड़ में जुट गए हैं। 4 मार्च को होली है और और ऐसे में भोजपुरी सिनेमा के सितारे काफी आगे चल रहे हैं। अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव के बाद अब पवन सिंह ने होली सॉन्ग रिलीज कर दिया है जिसमें वे होली के रंगों को लेकर महिमा सिंह के साथ रोमांस कर रहे हैं। नया गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
पवन सिंह और महिमा सिंह का नया गाना 'सतरंगी सलवारवा' रिलीज हो गया है, जिसमें एक्टर महिमा को घाघरा चोली में देखकर दीवाने हो गए हैं और उनके साथ प्यार के रंग की होली खेलने के लिए बेताब हैं। लेकिन महिमा जानती हैं कि पवन सिंह सिर्फ होली खेलने के बहाने से नहीं बल्कि उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाने के लिए आ रहे हैं। इसलिए एक्ट्रेस उन्हें ज्यादा भाव भी नहीं दे रही है। कुल मिलाकर गाना होली वाइब्स दे रहा है।
'गरदा उड़वले आ गइनी हऽ सतरंगी सलवारवा लेके'
इस गाने को यूट्यूब पर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'गरदा उड़वले आ गइनी हऽ सतरंगी सलवारवा लेके, जेकरा में पावर स्टार पवन सिंह आ शिवानी सिंह के धमाकेदार आवाज में होली के रंग, प्यार आ मस्ती के जबरदस्त झलक मिले ला। पवन सिंह आ महिमा सिंह के शानदार केमिस्ट्री एह गीत के अउरी मजेदार बना देले बा।'
अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यू आ चुके हैं
गाने के लिरिक्स और बीट बहुत शानदार हैं। गाने की बीट भी होली के रंग में धमाकेदार हो सकती है। अब पवन सिंह का गाना 'सतरंगी सलवारवा' को रिलीज के साथ ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस गाने को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यू आ चुके हैं और फैंस गाने को ब्लॉकबस्टर हिट बता रहे हैं।
भोजपुरी गलियारे में दोनों की डेटिंग की खबरें भी
बता दें कि यह पहला गाना नहीं है जिसमें पवन सिंह और महिमा सिंह को साथ देखा गया हो। इससे पहले दोनों की केमिस्ट्री को 'बानी लइका' में भी साथ देखा गया था। 'बानी लइका' रिलीज के बाद एक्ट्रेस को पवन सिंह के जन्मदिन पर साथ केक कटवाते भी देखा गया था। खुद पवन और महिमा ने गाना रिलीज होने के बाद रोमांटिक फोटोज शेयर की थीं, जिसके बाद भोजपुरी गलियारे में दोनों की डेटिंग की खबरें आने लगीं, हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है, यह पवन सिंह ही बता सकते हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…