अफगानिस्तान छोड़ने पर गनी ने कहा कोई और विकल्प नहीं बचा था, स्टैंड लेता तो मारे जाते सभी लोग

Updated on 01-01-2022 08:36 PM

अबू धाबी अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी ने 15 अगस्त को हुई घटनाओं के बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी है। काबुल को संकट में छोड़ भागने के आरोपों का भी जवाब दिया है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मौजूद गनी ने कहा उन्होंने अपनी जान बचाने और राजधानी को तबाही से बचाने के लिए काबुल छोड़ने का फैसला लिया था।

गनी ने उन आरोपों का भी खंडन किया कि वह अपने देश से लाखों डॉलर लेकर भाग गए हैं। गनी ने कहा जिस दिन तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया और उनकी अपनी सरकार गिर गई। इसका उन्हें कतई अहसास नहीं था कि 15 अगस्त को उनका अफगानिस्तान में आखिरी दिन होगा। अशरफ गनी ने कहा कि उस दोपहर तक राष्ट्रपति महल में सुरक्षा ढह चुकी थी।

अगर मैं कोई स्टैंड लेता तो वे सभी मारे जाते और वे मेरा बचाव करने में सक्षम नहीं थे। गनी ने ब्रिटेन के पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल निक कार्टर द्वारा आयोजित साक्षात्कार में कहा कि उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हमदुल्ला मोहिब बहुत भयभीत थे। गनी ने कहा उन्होंने मुझे दो मिनट से ज्यादा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उनके निर्देश मूल रूप से दक्षिणपूर्वी खोस्त शहर के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरने के थे।

तालिबान के काबुल पर कब्जे के बीच अपने देश के लोगों को मुश्किल घड़ी में छोड़कर भागने के आरोप गनी पर लगाए गए थे। इसके साथ ही अपने साथ लाखों डॉलर कैश ले जाने की भी खूब आलोचना हुई थी। हालांकि गनी ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा उनकी पहली चिंता राजधानी में सड़क पर होने वाली लड़ाई को रोकने के लिए थी, जो पहले से ही देश में कहीं और हिंसा से भाग रहे हजारों शरणार्थियों से भरी हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.