पाक पीएम की युवाओं से अपील पर शहबाज ने कहा गृहयुद्ध कराना चाहते हैं इमरान, सेना ने संभाली इस्लामाबाद की कमान

Updated on 03-04-2022 06:44 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए आज का दिन निर्णायक है। विपक्ष की ओर से पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर रविवार को संसद में मतदान होना है। इस मतदान से ठीक पहले प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने युवा समर्थकों से अपील की है कि वे उनकी सरकार को हटाने की 'अमेरिकी साजिश' के खिलाफ 'शांतिपूर्ण प्रदर्शन' करें।

इमरान खान के इस ऐलान के बाद पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के कान खड़े हो गए हैं और उन्होंने पूरे इस्लामाबाद की कमान अब सेना के हाथों में सौंप दी है। उधर, प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार बताया जा रहे शाहबाज शरीफ ने आरोप लगाया है कि इमरान खान पाकिस्तान में गृहयुद्ध कराना चाहते हैं। यही नहीं इस्लामाबाद के रेड जोन इलाके में पाकिस्तानी सैनिकों की तैनाती भी की गई है। अब इस्लामाबाद के रेड जोन इलाके में बिना सेना की अनुमति के कोई घुस नहीं सकता है।

पाकिस्तानी सेना की 111 ब्रिगेड पहले ही इस्लामाबाद के प्रधानमंत्री कार्यालय, सुप्रीम कोर्ट, संसद के चारों तरफ तैनात है। यही वजह है कि सेना के करीबी पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद ने शनिवार को कहा था कि वह केवल आज शाम तक ही पाकिस्तान के गृहमंत्री हैं। इस बीच इमरान खान ने ऐलान किया है कि वह अविश्वास प्रस्ताव में आए फैसले को मानेंगे ही नहीं।

इमरान ने देश के युवाओं से उनकी सरकार के खिलाफ कथित तौर पर रची गई एकविदेशी साजिशके खिलाफशांतिपूर्ण विरोधकरने का आग्रह किया है। इमरान खान ने कहा कि नेशनल असेंबली में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर रविवार की महत्वपूर्ण मतदान के लिए उनके पासएक से अधिक योजनाएंहैं। इमरान ने कहा आपके टेलीफोन कॉल लेने से पहले, मैं अपने देश के लोगों से पांच मिनट बात करना चाहता हूं, क्योंकि अभी पाकिस्तान एक निर्णायक बिंदु पर खड़ा है। यह देश के भविष्य के लिए एक युद्ध है। अभी सरकार के खिलाफ एक साजिश है और यह साबित हो गया है कि सरकार को गिराने के लिए राजनेताओं को बकरियों की तरह खरीदा जा रहा है। यह साजिश विदेश में शुरू हुई है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा इतिहास उन्हें कभी नहीं भूलेगा और मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान का इतिहास इन देशद्रोहियों को कभी भी भूले। यह आपकी जिम्मेदारी है। उन्हें यह महसूस होने दें कि आप भूल गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे जिन्होंने राष्ट्र को धोखा दिया है। उन्होंने कहा, मैं आज अपने वकीलों से मिला और हमारे पास एक योजना है। हम उन्हें खुला नहीं छोड़ेंगे। उन सभी को दंडित किया जाएगा। हम तय करेंगे कि हम उनके खिलाफ किस तरह की कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि उनके खिलाफविदेशी साजिशसाबित हो गई है। उन्होंने कहा कैबिनेट, एनएससी और संसद की सुरक्षा समिति ने इसे देखा है। आधिकारिक दस्तावेज कहता है कि अगर आप इमरान खान को हटाते हैं, तो अमेरिका के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। देश के युवाओं को संबोधित करते हुए, खान ने कहा आपको चुप रहने की जरूरत नहीं है, अगर आप चुप रहेंगे, तो आप बुरे के पक्ष में होंगे। मैं चाहता हूं कि आप विरोध करें और इस साजिश के खिलाफ बोलें मेरे लिए नहीं बल्कि आपके भविष्य के लिए। यही नहीं इमरान ने अपनी रणनीति बदलते हुए अपनी पार्टी के सांसदों को मतदान में शामिल होने के लिए कहा है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि पीटीआई के सदस् अविश्वास प्रस्ताव में हिस्सा नहीं लेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.