पुतिन की पहल पर, पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच हो सकती हैं बैठक

Updated on 16-12-2021 11:25 PM

मास्को लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच लंबे समय बाद मुलाकात होने की उम्मीद है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रयासों से पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच बैठक हो सकती है। रूसी राष्ट्रपति के सहायक यूरी उशाकोव ने बताया कि रूस, चीन और भारत के बीच शिखर बैठक निकट भविष् में हो सकती है।

पुतिन ने अपनी भारत यात्रा के बारे में भी जिनपिंग को बताया है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता उशाकोव ने कहा, 'रूस-भारत-चीन फार्मेट में सहयोग के विषय पर चर्चा हुई है।' उनका यह बयान उस समय पर आया है जब शी जिनपिंग और पुतिन के बीच 1 घंटे से ज्यादा समय तक बातचीत हुई है। पुतिन और शी दोनों ही इस संबंध में विचारों के आदान-प्रदान को आगे भी जारी रखने पर सहमत हुए हैं और निकट भविष् में रुस,इंडिया, चीन फार्मेट में शिखर बैठक के लिए प्रयास हो सकते हैं।'

उशाकोव ने कहा, 'पुतिन ने शी जिनपिंग को अपनी नई दिल्ली यात्रा के बारे में बताया है।' तीनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच रुस,इंडिया, चीन की अंतिम बैठक जून 2019 में हुई थी। यह जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान ओसाका में हुई थी। शंघाई सहयोग संगठन के ढांचे के तहत सहयोग करने पर विस्तृत चर्चा हुई है। बता दें कि लद्दाख में चीनी घुसपैठ और गलवान हिंसा के बाद भारत और चीन के बीच संबंध रसातल में चले गए हैं। रूस,भारत और चीन के बीच विवाद और तनाव को कम करने की कोशिश कर रहा है। भारत ने पुतिन की यात्रा के दौरान रूस के साथ '2प्लस 2' वार्ता में लद्दाख में चीन की आक्रामकता का मुद्दा उठाया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.