आईपीएल 2024 ऑक्शन पहली बार भारत से बाहर, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं फ्री लाइव

Updated on 18-12-2023 02:19 PM
नई दिल्ली: महान सुनील गावस्कर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने का समर्थन किया है। गावस्कर ने कहा कि टीम मैनेजनेंट ने नए कप्तान के तहत नई सोच की जरूरत महसूस होने के बाद ये फैसला लिया है। 19 दिसंबर को होने वाले आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले हुए ऐतिहासिक ट्रेड में हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस से दोबारा मुंबई इंडियंस आ गए थे, जिसके बाद से ही मुंबई में बड़े बदलाव की आहट होने लगी थी।

रोहित थके-थके लगते हैं
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए, सुनील गावस्कर ने कहा कि रोहित शर्मा पिछले दो सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए थके-थके लग रहे थे, उन्होंने इस बात पर जोर डाला कि रोहित के भीतर उत्साह की कमी लगती है, जो हम पहले देखा करते थे। साल 2022 की शुरुआत से तीनों प्रारूपों में भारत का नेतृत्व भी कर रहे थे। गावस्कर कहते हैं, 'हमें सही और गलत में नहीं जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने जो फैसला लिया है वह टीम के लाभ के लिए है। पिछले दो साल में रोहित का योगदान बल्ले से भी थोड़ा कम हो गया है। बड़ा स्कोर नहीं बना पाते। टीम नंबर 9 या नंबर 10 पर ही आ रही थी और आखिरी सीजन प्लेऑफ के लिए जैसे-तैसे क्वालीफाई कर पाई थी।

हार्दिक पंड्या युवा कप्तान
मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार 2020 में आईपीएल खिताब जीता था। 5 बार की चैंपियन 2021 और 2022 में प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही और 2023 में पहले एलिमिनेशन मैच में बाहर हो गई। 2022 में फ्रेंचाइजी अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। हार्दिक पंड्या की तारीफ करते हुए सुनील गावस्कर कहते हैं, 'मुझे लगता है कि हार्दिक एक युवा कप्तान हैं, जिन्होंने परिणाम दिए हैं। कप्तानी में बदलाव से फ्रैंचाइजी को ही फायदा होगा। नुकसान नहीं होगा। हार्दिक ने गुजरात को दो बार फाइनल में पहुंचाया है। साल 2022 में खिताब दिलाया है। मुझे लगता है कि इन्हीं सारी बातों पर फोकस करते हुए उन्हें कप्तान बनाया गया है।

पंड्या की कप्तानी में खेलेंगे रोहित

तमाम विवादों के बावजूद रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा होंगे। रोहित शर्मा 26 दिसंबर से शुरू होने वाली आगामी 2 टेस्ट मैचों की श्रृंखला की तैयारी के लिए दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए। 37 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज की कप्तानी में भारत ने घरेलू मैदान पर विश्व कप फाइनल खेला, लेकिन निराशा हाथ लगी। दूसरी ओर, विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगने के बाद से हार्दिक पंड्या एक्शन से बाहर हैं। इस ऑलराउंडर के जनवरी 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वापस आने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.