तुर्की की आपत्ति पर ब्लिंकन बोले जल्द खत्म होंगी असहमतियां, नाटो में शामिल होंगे स्वीडन-फिनलैंड

Updated on 28-05-2022 08:04 PM

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि स्वीडन और फिनलैंड के उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने को लेकर तुर्की की जो आपत्तियां हैं, उन्हें जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। फिनलैंड के विदेश मंत्री पेक्का हाविस्तो इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं और ब्लिंकन ने हाविस्तो के साथ यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।


उन्होंने कहा अमेरिका को ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता कि तुर्की की आपत्तियां दूर नहीं की जा सकतीं। दरअसल, तुर्की के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा था कि तुर्की, फिनलैंड और स्वीडन की सदस्यता को समर्थन दे इससे पहले दोनों देशों को ठोस कदम उठाने होंगे। ब्लिंकन ने कहा कि फिनलैंड और स्वीडन के नाटो में शामिल होने का अमेरिका समर्थन करता है और मुझे पूरी उम्मीद है कि दोनों जल्द ही नाटो के सदस्य होंगे। हमें आशा है कि हम जल्द यह बता पाएंगे कि फिनलैंड और स्वीडन हमारे सहयोगी हैं।


वहीं, हाविस्तो ने कहा कि उनके देश और स्वीडन ने तुर्की के साथ बातचीत की है और ये बातचीत जारी रहेगी और कोशिश की जाएगी कि जून के अंत में मैड्रिड में होने वाले नाटो शिखर सम्मलेन से पहले मामले को सुलझा लिया जाए। उन्होंने कहा हम उन बातचीत को बढ़ाने पर सहमत हुए है। हमें लगता है कि तुर्की जो मुद्दे उठा रहा है उन समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

हम उम्मीद करते हैं कि नाटो शिखर सम्मेलन से पहले कोई नतीजा निकल आएगा। गौरतलब है कि दोनों देशों ने नाटो में शामिल होने के लिए पिछले सप्ताह आवेदन दिया था। नाटो में शामिल होने के लिए सभी 30 सदस्य देशों का समर्थन मिलना जरूरी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.