नसरुल्ला के किस 'राज' पर बोली अंजू- 5 महीने पाकिस्तान में रही, घर-पड़ोस में ऐसी चीजें नहीं छिपतीं

Updated on 07-12-2023 01:18 PM
इस्लामाबाद: अंजू इस जुलाई में पाकिस्तान गई थी तो उसको लेकर बहुत से सवाल उठे थे। 5 महीने पाकिस्तान में रहकर अंजू भारत लौट आई है। अंजू के लौटने के बाद भी कई तरह के सवाल उससे किए जा रहे हैं, जिनका उसने जवाब भी दिया है। अंजू के बारे में कहा जा रहा है कि अब वह बच्चों से प्यार की बात कर रही है लेकिन पाकिस्तान जाते समय उसने बच्चों के बारे में नहीं सोचा और चुपचाप चली गई। वही अंजू के पाकिस्तानी पति नसरुल्ला के पहले से शादीशुदा होने की भी बात कही गई है। अंजू ने इस पर जवाब दिया है और बताया है कि सच्चाई क्या है।

गैरकानूनी तरीके से पाकिस्तान से भारत आकर चर्चा में आईं सीमा हैदर ने हाल ही में कहा था कि नसरुल्ला खैबर पख्तूनवा के रहने वाले हैं, जहां 15-16 साल की उम्र में ही शादी कर दी जाती है। ऐसे में नसरुल्ला शादीशुदा ना हों, ऐसा नहीं हो सकता। एक टीवी इंटरव्यू में अंजू ने नसरुल्ला के पहले से शादीशुदा होने के सवाल पर कहा, अगर मैं ये मान भी लूं कि उन्होंने मुझसे शादी की बात को राज रखा तो क्या ये माना जा सकता है कि वो मेरे वहां होते हुए भी वह इस बात को छिपा सकते थे। मैं करीब 5 महीने उनके घर में रही और तमाम लोग मिलने आते थे। घर-पड़ोस में ऐसी बातें कभी नहीं छिप सकती हैं। कोई ना कोई आकर कह ही देता कि वो पहले शादी कर चुके हैं। तो ऐसा नहीं है, नसरुल्ला अपने भाईयों में सबसे छोटे हैं और अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे थे।

मैंने बेटी को सब बताया, नसरुल्ला से बात भी कराई

अंजू ने ये भी कहा है कि उनको अपने बच्चों की फिक्र हमेशा से है और उन्होंने बच्चों से कुछ भी नहीं छिपाया है। अंजू ने कहा, मैंने नसरुल्ला को भी अपने बच्चों के बारे में बहुत पहले ही बता दिया था और बच्चों से भी इस बारे में कोई बात नहीं छुपाई। अंजू ने कहा, मेरी बेटी बड़ी है और समझदार है तो मैंने उससे ये बातें पाकिस्तान जाने से पहले ही की थीं। उसकी नसरुल्ला से भी मैंने बात कराई थी। मैंने उससे कुछ नहीं छुपाया और अब भी मैं अपना आगे का फैसला बच्चों से मशविरा करने के बाद ही लूंगी।

अंजू ने कहा कि वह बच्चों को भी पाकिस्तान लेकर जा सकती थीं लेकिन दूसरा देश होने के वजह से उनको कई शंकाए थीं। पाकिस्तान को लेकर इतनी सारी बातें की जाती हैं इसलिए मुझे लगा कि पहले अकेले ही जाना चाहिए। इसलिए मैं अकेली गई लेकिन मुझे वहां जाकर भी सबसे ज्यादा याद अपने बच्चों की ही आई और बच्चों की वजह से ही मैं वापस लौटी हूं। बच्चों से बैठकर मैं बात करूंगी और जो भी फैसला उनके अच्छे के लिए होगा, वो मैं करूंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.