कभी 5000 रुपये महीने थी सैलरी, अब कंपनी ला रही 3820 करोड़ रुपये का आईपीओ, कौन है यह शख्स और क्या है काम?

Updated on 12-09-2025 02:33 PM
नई दिल्ली: कोई भी सफलता एक-दो दिन, एक-दो महीने या एक-दो साल में नहीं मिली। सफल व्यक्ति के पीछे छिपी होती है उसकी लगन, मेहनत और धैर्य। सफलता के रास्ते में कई खतरनाक पड़ाव आते हैं। कई संघर्ष होते हैं। इन सभी से निकलने के बाद सफलता का स्वाद चखने को मिलता है। ऐसा ही स्वाद चखा है एडुटेक कंपनी फिजिक्सवाला (PhysicsWallah) के फाउंडर अलख पांडेय (Alakh Pandey) ने। कभी 5,000 रुपये महीने की नौकरी करने वाले प्रखर आज हजारों करोड़ रुपये की कंपनी के मालिक हैं। प्रखर इस समय चर्चा में हैं क्योंकि इनकी कंपनी फिजिक्सवाला 3,820 करोड़ रुपये का आईपीओ (Physicswallah IPO) लेकर आ रही है।

अलख पांडेय ने स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद कानपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन ले लिया। लेकिन उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी और प्रयागराज (इलाहाबाद) वापस आ गए। प्रयागराज आकर उन्होंने अपने टीचिंग के पैशन को जारी रखा और एक कोचिंग में पढ़ाने लगे। इसके लिए उन्हें 5,000 रुपये मिलते थे। आज इनकी कंपनी देश की यूनिकॉर्न बन गई है। यूनिकॉर्न ऐसी कंपनी को कहते हैं जिसका मार्केट कैप 1 अरब डॉलर से ज्यादा होता है।

एक्टर बनना चाहते थे अलख

अलख पांडेय बचपन में एक्टर बनना चाहते थे। स्कूल-कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक करने वाले अलख ने आठवीं कक्षा से ही ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया। तब वे चौथी कक्षा के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। 11वीं में पढ़ाई करने के दौरान नौवीं कक्षा के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया। अलख ने हाईस्कूल में 91 और इंटरमीडिएट में 93.5 फीसदी अंक हासिल किए। घर में आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई के साथ कोचिंग में पढ़ाना शुरू कर दिया था। परिस्थितियां ऐसी बनी कि पिता सतीश पांडेय और मां रजत पांडेय ने बेटे अलख और बेटी अदिति को पढ़ाने के लिए घर तक बेच दिया था।

कैसे शुरू हुई फिजिक्सवाला?

अलख ने साल 2010 में बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई की थी। इसके बाद उनका एडमिशन एचबीटीआई कानपुर में बीटेक में हुआ। अलख ने एचबीटीआई कानपुर से साल 2015 में बीटेक की पढ़ाई पूरी की और उसी संस्थान में पढ़ाना शुरू किया। अपने लेक्चर के वीडियो बनाकर वे यूट्यूब पर अपलोड करने लगे। इस तरह 'फिजिक्सवाला' की शुरुआत 2017 में एक यूट्यूब चैनल के रूप में हुई। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को यह खूब पसंद आया। यूट्यूब पर व्यूज और सब्सक्राइबर बढ़ने लगे तो उन्होंने पूरा ध्यान लेक्चर वीडियो बनाकर अपलोड करने पर लगाना शुरू कर दिया।

कंपनी की वैल्यू 40 हजार करोड़ से ज्यादा

साल 2020 में फिजिक्सवाला को अलख पांडेय ने कंपनी एक्ट में रजिस्टर्ड कराया। उनका चैनल अब एक कंपनी बन गया। उनके साथ आईआईटी बीएचयू से इंजीनियरिंग करने वाले प्रतीक महेश्वरी जुड़े। प्रतीक ने बिजनेस संभाला तो अलख पूरी तरह से एकेडमिक्स में जम गए। इसके बाद कंपनी की लोकप्रियता बढ़ती गई। आईपीओ आने के बाद फिजिक्सवाला की वैल्यूएशन करीब 5 अरब डॉलर (करीब 44 हजार करोड़ रुपये) हो जाएगी।

शेयर किया वीडियो

अलख ने कंपनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह प्रयागराज के उस कमरे में मौजूद हैं जहां से फिजिक्सवाला की शुरुआत हुई थी। वीडियो में कह रहे हैं, 'अगर वो अलख पांडे नहीं होता, तो आज ये अलख पांडे, फिजिक्सवाला, ये क्रांति कुछ भी नहीं होती।' साथ ही वह वीडियो में पुराने दिनों को ताजा करते हुए कहते हैं, 'आज से 15 साल पहले फिजिक्सवाला शुरू हुआ था इस क्लासरूम में… मैं साइकिल से आया करता था पढ़ाने, साइकिल में स्टैंड तक नहीं हुआ करता था…। जीवन में कहीं भी हो, बड़ा सपना देखो, हौसला रखो। और इस सपने के लिए इतनी मेहनत करो… कि एक दिन तुमसे मिलना, लोगों के लिए सपना हो जाए।'

आईपीओ लाने की तैयारी

फिजिक्सवाला अब शेयर बाजार में आने वाली है। कंपनी आईपीओ के जरिए 3,820 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी ने आईपीओ से जुड़े जरूरी अपडेट पेपर सेबी को दे दिए हैं। इस पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने कारोबार को बढ़ाने में करेगी।

आईपीओ में दो तरह के शेयर होंगे। 3,100 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, 720 करोड़ रुपये के शेयर कंपनी के मालिक बेचेंगे। कंपनी के मालिक अलख पांडे और प्रतीक माहेश्वरी (इन्हें आधिकारिक कागजात में प्रतीक बूब के नाम से दिखाया गया है) दोनों 360-360 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.