राज्य के तीनों टाईगर रिजर्व में लगभग 19 करोड़ रूपए की राशि से डेढ़ लाख संरचनाओं का हो रहा निर्माण

Updated on 06-10-2021 06:19 PM

रायपुर, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षीनरवा विकास योजनाके तहत तीनों टाईगर रिजर्व के अंतर्गत 112 किलोमीटर लम्बाई के 15 अलग-अलग नरवा में 01 लाख 41 हजार 539 भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इनके निर्माण के लिए कैम्पा की वार्षिक कार्य योजना 2020-21 के तहत 18 करोड़ 52 लाख रूपए की राशि स्वीकृत है। राज्य के अचानकमार, उदन्ती सीतानदी तथा इन्द्रावती टाईगर रिजर्व में इन संरचनाओं के निर्माण से टाईगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत 19 हजार 843 हेक्टेयर भूमि उपचारित होगी।

इनमें वन मंडल बिलासपुर अंतर्गत अचानकमार टाईगर रिजर्व लोरमी में 36 किलोमीटर लम्बाई के 07 अलग-अलग नरवा में 8 करोड़ 68 लाख रूपए की राशि से 7 हजार से अधिक संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। जिनमें से चिरका पहाड़ नाला, बाघदुग्ध नाला, कन्हैया नाला, गोई नाला, सूखानाला, छोटे ठोडा पानी नाला तथा चकदा नाला में निर्माण प्रगति पर है। इनमें लूज बोल्डर चेकडेम, ब्रशवुड चेक डेम, कन्टूर ट्रेच, स्टाप डेम, डबरी, तालाब, अरदन डेम, अरदन गली प्लग, गेबियन संरचना तथा 30-40 मॉडल आदि संचरचनाओं का निर्माण शामिल हैं।

इसी तरह गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत उदन्ती सीतानदी टाईगर रिजर्व में 22 किलोमीटर लम्बाई के दो अलग-अलग नरवा में डेढ़ करोड़ रूपए की राशि से 459 भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है। इनमें मेन्डा नाला तथा धोबन नाला में विभिन्न संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा बीजापुर वनमंडल के अंतर्गत इन्द्रावती टाईगर रिजर्व में 54 किलोमीटर लम्बाई के छह अलग-अलग नरवा में 8 करोड़ 35 लाख रूपए की राशि से 01 लाख 34 हजार संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इनमें इडकापल्ली नाला, बालीफूल नाला, भादू नाला, एटल नाला, मासेगुण्डा नाला तथा गुदमा नाला में विभिन्न संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
जशपुरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में लोगों को अपना पक्का आशियाना मिल रहा है। जशपुर जिले…
 27 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सारंगढ़ के सीपीएम कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर 'माय भारत' कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति में किया…
 27 July 2026
अम्बिकापुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास जिले के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से पर्यावरण…
 27 July 2026
सूरजपुर।  कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विजेंद्र सिंह पाटले एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैंकरा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष…
 27 July 2026
सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम…
 27 July 2026
बीजापुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अंदरूनी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत दरभा…
 27 July 2026
बीजापुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नैमेड़ में भूतपूर्व भारतीय नौसेना पेटी ऑफिसर  रणवीर सिंह भदौरिया के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज, स्कूल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह…
 27 July 2026
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ हो गया है। लंबे समय से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे…
 27 July 2026
सुकमा। जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य चिकित्सा…
Advt.