एक अरब साल पुराना दुनिया का दुर्लभ कट हीरा बिका

Updated on 11-02-2022 06:49 PM


-43 लाख डॉलर में क्रिप्टोकरेंसी से हुआ भुगतान 
लंदन । दुनिया का सबसे बड़ा कट हीरा लगभग एक अरब वर्ष पुराना अंतत: बिक गया है। द इनिगमा नाम से मशहूर यह काले रंग का हीरा 43 लाख डॉलर में बिका और खरीदार ने इसके लिए क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान किया। 555.55 कैरेट के इस हीरे का वजन एक केले के बराबर है। हालांकि इसके 60 लाख डॉलर से अधिक में बिकने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऑनलाइन नीलामी में इसे उतनी कीमत नहीं मिली।
खबरों  के मुताबिक इसकी नीलामी करने वाली संस्था ने खरीदार के नाम का खुलासा नहीं किया लेकिन बताया कि उसने इसे खरीदने के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल किया है। नीलामी के बाद क्रिप्टोकरेंसी का कारोबार करने वाले रिचर्ड हार्ट ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उन्होंने इस हीरे को खरीदा है। उन्होंने साथ ही दावा किया कि इस हीरे का नाम बदलकर एचईएक्स डॉटकॉम डायमंड कर दिया गया है। यह नाम उन्होंने अपने ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म के संदर्भ में दिया है। यह हीरा कहां से आया इसके बारे में भी कई तरह की कहानियां हैं। एक कहानी यह भी है कि यह एस्टेरॉयड से पृथ्वी पर आया है। यह हीरा कार्बोनाडो जो नेचुरल डायमंड का बहुत दुर्लभ रूप है। दुनिया में अब तक केवल ब्राजील और सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में ही कार्बोनाडो मिले हैं। इनमें ऑस्बोरनाइट होता है।
यह मिनरल केवल मीटिऑर में पाया जाता है और इसलिए यह माना जाता है कि ये हीरे अंतरिक्ष से आए हैं। हालांकि ब्लैक डायमंड्स की उत्पत्ति कहां से हुई, यह अब भी एक रहस्य है। अमूमन ये 2.6 से 3.2 अरब साल पुराने होते हैं। यह डायनासोर के दौर से भी पहले की बात है। माना जाता है कि पृथ्वी 4.65 अरब साल पहले अस्तित्व में आई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
Advt.