वन बाउंस फोर... शॉट मारा है या तमाचा, मार्करम के कवर ड्राइव पर फिदा मालकिन काव्या मारन

Updated on 18-01-2023 07:26 PM
नई दिल्ली: SA20 लीग यानी साउथ अफ्रीका20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) ने एमआई केपटाउन (MI Cape Town) को हराकर जीत का खाता खोला। इस मैच में सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम का बल्ला जमकर बोला। मार्करम ने 35 गेंदों में 50 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। 142.85 की स्ट्राइक रेट से सात चौके लगाए, लेकिन उनमें से एक बाउंड्री सुपरहिट थी।
दरअसल, पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने टॉस जीतकर एमआई केपटाउन को पहले बैटिंग के लिए बुलाया। जॉर्ज लिंडे की 28 गेंदों में 63 रन की ताबड़तोड़ पारी के बूत एमआई ने स्कोरबोर्ड पर 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन टांगे। जवाब में सनराइजर्स की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही और नौ रन बनाने में ही दो विकेट गिर गए। इसके बाद आए कप्तान एडेन मार्करम ने सरेल इरवी के साथ मिलकर बढ़िया साझेदारी की।
    इसी दौरान वें ओवर में मार्करम के बल्ले से एक करारा शॉट निकला। अपने नेशनल टीममेट और जाने-माने साउथ अफ्रीकी पेसर कागिसो रबाडा की बॉल पर यह प्रहार किसी तमाचे से कम नहीं था। रबाडा ने चौथे ओवर की तीसरी बॉल आउट साउड ऑफ स्टंप फेंकी, इस लैंथ बॉल के लिए मानो मार्करम तैयार बैठे थे। एक घुटना टिकाकर कवर्स के ऊपर से ऐसा चाबुक शॉट लगाया कि बॉल एक टप्पा खाकर बाउंड्री पार चली गई।
    एडेन मार्करम के अलावा सरेल इरवी ने 41 रन बनाए। आखिरी में युवा बल्लेबाज ट्रिसटन स्टब्स ने सिर्फ 18 गेंद पर 30 रन ठोके और अपनी टीम को टूर्नामेंट की पहली जीत दिलाई। इससे पहले खेले गए दो मुकाबलों में सनराइजर्स को प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ लगातार हार मिली थी। जीत के बाद मार्करम ने कहा कि ये उनके लिए काफी राहत वाली बात है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.