दुल्हन एक, पहुंच गई दो बारात; मुजफ्फरनगर में मच गया हंगामा, पुलिस आई तो फंस गया ये पेंच

Updated on 11-03-2026 01:28 PM
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर एक साथ दो बारात पहुंच गई। मतलब, दुल्हन एक और दूल्हा दो। शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। ऐसे में दो बारातियों के दरवाजे पर पहुंचने का मामला फंस गया। बाराती और घराती पक्ष के लोग मामले को सुलझाने में जुटे थे। इसी बीच चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंच गई। दूल्हन की उम्र को लेकर विवाद गहराया। जांच में दूल्हन नाबालिग निकली। इसके बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। वहीं, दोनों बारात बिना दुल्हन वापस लौट गई। दूल्हन की मेडिकल जांच के बाद उम्र तय की जाएगी।

कैसे पहुंची दो बारात?

हालांकि, शादी समारोह में दो बारात का मामला उलझा रहा। इसको लेकर दूल्हन के पिता ने पुलिस को जानकारी दी। पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी छह माह पहले शामली के गांव बाबरी में तय की थी। बाबरी के प्रदीप उर्फ अनिल के साथ बेटी की शादी होनी थी। लेकिन, शादी के एक दिन पहले प्रदीप के भाई का निधन हो गया। गमी के कारण बारात आएगी या नहीं, इस पर सवाल खड़े हो गए।
लड़की के पिता ने शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। शादी से पहले की तमाम रश्मों को पूरा कराया जा चुका था। काफी खर्च हो चुका था। ऐसे में लड़की के पिता ने लड़के के परिवार से संपर्क किया। उनकी तरफ से साफ कुछ नहीं बताया गया। उन्होंने बाद में बारात को लाने या समय बढ़ाए जाने की बात कही। सोमवार को बारात को लेकर भी कोई अंतिम सूचना नहीं दी गई।

बाबा ने तय किया दूसरा रिश्ता

शादी की तैयारियों और खर्चा अधिक होने को देखते हुए दुल्हन के बाबा मनोहर ने मेरठ के थाना मेडिकल के गांव डिग्गी में रिश्ता तय कर दिया। सोमवार को ही दुल्हन की डिग्गी के राकेश के साथ शादी तय हो गई। मंगलवार को बारात लाए जाने की शर्त रखी गई। वहीं, मंगलवार को शामली और मेरठ से दोनों दूल्हे बरात लेकर पहुंच गए। इससे शादी वाले घर में हंगामे जैसी स्थिति बन गई।

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन पाई। बवाल बढ़ने लगा तो किसी ने चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन कर दिया।

मौके पर पहुंची टीम

चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची। इसमें प्रभारी सचिन कुमार और सुपरवाइजर भुवनेश्वर भी शामिल थे। उन्होंने दुल्हन के परिवार से लड़की की आयु का प्रमाण पत्र मांगा। लेकिन, परिवार कोई प्रमाण पत्र नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम दुल्हन को लेकर अपने साथ चली गई। सचिन कुमार ने कहा कि लड़की को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। फिलहाल उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। अब ओसिफिकेशन टेस्ट के बाद ही दुल्हन की उम्र तय होगी।

वापस लौट गई बारात

दुल्हन की उम्र का मामला फंसते ही मेरठ और शामली से आई बारात वापस लौट गई। दोनों स्थानों से सात-सात बाराती आए थे। पुलिस ने बताया कि दोनों बारात को वापस भेज दिया गया है। दुल्हन पक्ष का पूरा परिवार दिव्यांग है। माता-पिता के साथ-साथ भाई-बहन भी दिव्यांग हैं। ऐसे में आसपड़ोस के लोग शादी की तैयारी कर रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.