एक फैसले का बड़ा कमाल... हेल्थ और टर्म पॉलिसी की बढ़ गई बिक्री, कंपनियों की बल्ले-बल्ले
Updated on
14-10-2025 01:34 PM
नई दिल्ली: हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी खत्म होने के बाद बीमा पॉलिसीज की बिक्री में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। खासकर टर्म और हेल्थ इंश्योरेंस जैसे सेगमेंट में 22 सितंबर के बाद काफी तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि सितंबर के लिए लाइफ इंश्योरेंस इंडस्ट्री के ग्रोथ के आंकड़े थोड़े कमजोर रहे। इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि सितंबर के पहले पंद्रह दिनों में ग्राहकों ने खरीदारी रोक दी थी लेकिन GST छूट के बाद बिक्री में अचानक उछाल आया है। हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर पहले 18% जीएसटी लगता था जिसे अब पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।
बीमा नियामक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इंडिविजुअल रेगुलर प्रीमियम वाली पॉलिसीज में पहले साल के प्रीमियम में 5.7% की गिरावट देखी गई। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ आनंद रॉय ने कहा कि जीएसटी कट के बाद सभी चैनलों पर पॉलिसी की बिक्री में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। निवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ बिजनेस ऑफिसर अंकुर खरबंदा ने बताया कि जब से इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर GST में छूट मिली है, तब से हेल्थ इंश्योरेंस की बिक्री में उछाल आई है। हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़े सर्च में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। इससे साफ है कि ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ रही है।
जीएसटी में छूट
बंधन लाइफ के एमडी और सीईओ सतीश्वर बी ने कहा कि हाल ही में टर्म इंश्योरेंस पर GST छूट मिलने के बाद टर्म इंश्योरेंस के लिए पूछताछ में तेजी आई है। जीएसटी में छूट लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रही है। इससे टर्म इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना अब और भी आसान हो गया है। GST में छूट से प्रीमियम की रकम कम हो गई है। इससे ये पॉलिसीज ज्यादा लोगों की पहुंच में आ गई हैं।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…