वन मोर शॉट प्लीज अबकी बार एंडरसन पार, वर्ल्ड चैंपियनशिप की पिच पर गोल्ड मेडल चीर दो नीरज चोपड़ा

Updated on 25-08-2023 01:56 PM
बुडापेस्ट: तोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीने के बाद नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) 2022 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरे थे। वहां भी नीरज से गोल्ड की उम्मीद थी। उन्होंने फाइनल में भी जगह बनाई। लेकिन फिर सिल्वर से संतोष करना पड़ा। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 90.54 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। नीरज को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। अब नीरज चोपड़ा एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप में उतरने को तैयार हैं। अभी तक भारत के पास एक भी वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड मेडल नहीं है।

आज एक्शन में होंगे नीरज

नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आज एक्शन में होंगे। पुरुष जैविलन थ्रो के ग्रुप ए का क्वालिफायर भारतीय समय अनुसार दोपहर डेढ़ बजे से खेला जाएगा। नीरज के साथ ग्रुप ए में ही भारत के मनु डीपी भी हैं। वहीं किशोर जेना ग्रुप बी में हैं। कुल 37 एथलीट इसमें हिस्सा ले रहे हैं। रविवार (27 अगस्त) को होने वाले फाइनल मुकाबले में 12 जैवलिन थ्रोवर को जगह मिलेगी। ऑटोमेटिक क्वालीफाइंग मार्क 83.00 मीटर का है।

नीरज को किनसे मिलेगी चुनौती

डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स एक बार फिर नीरज चोपड़ा के लिए सबसे बड़ी चुनौती होंगे। उनका पर्सनल बेस्ट 93.07 मीटर है। लंदन 2012 ओलंपिक चैंपियन त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट और जर्मनी के विश्व नंबर 2 जूलियन वेबर भी नीरज को चुनौती देंगे। इसके अलावा पाकिस्तान के अरशद नदीम पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं। पिछले साल कॉमनवेल्थ गेम्स में 90.18 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने गोल्ड जीता था।

भारत के पास सिर्फ दो मेडल

भारत के पास वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अभी तक सिर्फ दो मेडल हैं। 2003 में महिला लॉन्ग जंप में अंजू बॉवी जॉर्ज ने ब्रॉज जीता था। अगले मेडल के लिए देश को 19 साल इंतजार करना पड़ा। पिछले साल नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल दिलाया था। इस बार देश को नीरज से गोल्ड की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.