नमन विहार स्थित स्टोर रूम से चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Updated on 20-09-2021 06:52 PM

कोरबा  कोरबा शहर के नमन विहार स्थित स्टोर रूम में चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुए मशरूका की जप्ती कर ली गई है।

प्रार्थी प्रफुल्ल तिवारी थाना- कोतवाली जिला कोरबा .. चौकी उपस्थित होकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया कि इसका स्वयं का ट्रांसपोर्ट एवं ट्रेवल का काम हैं जिसका संचालन यह स्वंय करता है। तथा गाड़ी का छोटा-मोटा कार्य के लिए नमन बिहार स्टोर रूम में ऑफिस स्थित है। जहां ट्रांसपोर्ट ट्रेवल्स से संबंधित सामान रखता है। दिनांक 14.09.2021 के दोहपर 02.00 बजे के आसपास अज्ञात चोर के द्वारा स्टोर रूम में स्टोर रूम का ताला को तोडकर वहा पर रखे हुए सामान टर्मिनल बायर जो 24/w का था जिसकी किमत 3600 रूपये (तीन हजार : सौ रुपये) हैं तथा तीन वाहन की बैटरी जिसकी कीमत लगभग 15,000 (पन्द्रहा हजार रूपये) है को चुरा लिया गया हैं यह घटना स्टोर रूम में लगे सीसी टीव्ही कैमरे में कैद हो गई है की रिपोर्ट दर्ज कराया गयी प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण को कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा को अवगत कराया गया चोरी के इस प्रकरण को काफी गंभीरता लिया गया जो दिन में हुए घटना के संबंध मे नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन में चोरी के प्रकरण का यथाशीघ्र निराकरण कर माल एवं मुल्जिम का पता साजी हेतु निर्देश दिये नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में निरीक्षक सनत सोनवानी थाना प्रभारी कोतवाली के अगुवाई में उप निरीक्षक एस.के. धारी एवं प्रआर. संतोष सिंह, आरक्षक आलोक टोप्पो, जय प्रकाश यादव, संतोष चौधरी, अशोक पाटले तथा थाना कोतवाली के आरक्षक विपिन बिहारी नायक, कवल चन्द्रा के टीम बनाकर अपराध को ध्यान में रखकर सीसी टीव्ही कैमरो का अवलोकन किया गया तब एक व्यक्ति संदिग्ध रूप में दिखा जिसे गिरफ्तार कर चौकी तलब किया गया। उससे घटना के सम्बन्ध में मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किया गया तो चोरी का अपराध करना स्वीकार किया तथा चोरी के मशरूका को बरामद किया जाकर आरोपी को धारा सदर में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

     सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक सनत सोनवानी थाना प्रभारी कोतवाली के अगुवाई में उप निरीक्षक एस.के. चारी, प्रआर, संतोष सिंह, आरक्षक आलोक टोप्पो, जय प्रकाश यादव, संतोष चौधरी, अशोक पाटले तथा थाना कोतवाली के आरक्षक विपिन नायक, कवल चन्द्रा के द्वारा की गई


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.