एक्के काम करने का... राम चरण की दहाड़ और जबरदस्त देसी सिक्सर, रिलीज डेट का ऐलान
Updated on
07-04-2025 01:56 PM
'एक्के काम करने को, एक्के तरीके से जीने को। आखिर एतना बड़ा जिंदगी क्यों, जो भी करना है, इसी धरती पर करना है, दोबारा थोड़े ही पैदा होंगे... समझे।' राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर तेलुगू फिल्म 'पेद्दी' की पहली झलक आ गई है। करीब एक मिनट के टीजर वीडियो में गांव की मिट्टी में सने राम चरण का दमदार अंदाज दिख रहा है। वह एक देसी क्रिकेटर की भूमिका में हैं, जिसका अपना देसी अंदाज है। वीडियो की शुरुआत जहां दमदार डायलॉग से होती है, वहीं आखिर में राम चरण का छक्का लगाने का देसी अंदाज आप दिल लूटने वाला है।
बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी 'पेद्दी' को 'माइथ्री मूवी मेकर्स' ने प्रोड्यूस किया है और इसमें अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' वाली छाप भी दिखती है। इस फर्स्ट लुक वीडियो में राम चरण धूल भरी गांव की जमीन और खेल के मैदान में दर्शकों की तालियों की गूंज के बीच कदम रखते हैं। बिखरे हुए बाल, मुंह में बीड़ी सुलगाते राम चरण का किरदार साफ शब्दों में कहता है कि वह झुकने वालों में से नहीं है। एक ही जिंदगी है और वह इसे अपने अंदाज में ही जिएगा।
बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी 'पेद्दी' को 'माइथ्री मूवी मेकर्स' ने प्रोड्यूस किया है और इसमें अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' वाली छाप भी दिखती है। इस फर्स्ट लुक वीडियो में राम चरण धूल भरी गांव की जमीन और खेल के मैदान में दर्शकों की तालियों की गूंज के बीच कदम रखते हैं। बिखरे हुए बाल, मुंह में बीड़ी सुलगाते राम चरण का किरदार साफ शब्दों में कहता है कि वह झुकने वालों में से नहीं है। एक ही जिंदगी है और वह इसे अपने अंदाज में ही जिएगा।
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' से हो रही 'पेद्दी' की तुलना
फिल्म में देहाती अंदाज और लुक को देखकर राम चरण की तुलना अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' से हो रही है। हालांकि, एक्टर के फैंस ने इसका बचाव करते हुए 2018 की फिल्म 'रंगस्थलम' का भी जिक्र किया है, जिसमें राम इसी तरह गांव में रहने वाले नौजवान के रोल में थे।
'पेद्दी' कास्ट, जान्हवी की दूसरी टॉलीवुड फिल्म
'पेद्दी' की कास्ट की बात करें तो इसमें राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वेंकट सतीश किलारू फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जिसे माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने प्रजेंट किया है। एआर रहमान ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल हैदराबाद में शुरू हुई थी।
राम की 'गेम चेंजर' और 'आचार्य' हुई थी फ्लॉप
'पेद्दी' टॉलीवुड में जान्हवी कपूर की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह जूनियर NTR के साथ 'देवरा: पार्ट 1' में नजर आई थीं। जबकि दिव्येंदु शर्मा इस फिल्म से टॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। जहां तक राम चरण की बात है, तो उनकी पिछली फिल्म 'गेम चेंजर' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। साल 2022 में RRR की बंपर सफलता के साथ से उनकी दो फिल्में 'आचार्य' और 'गेम चेंजर' दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…