1 करोड़ से भी महंगा एक रन... IPL में CSK को चूना लगा गया यह विदेशी ऑलराउंडर

Updated on 16-05-2023 08:06 PM
नई दिल्ली: नाम बड़े और दर्शन छोटे... हिंदी की यह कहावत इंडियन प्रीमियर लीग के कई प्लेयर्स पर सटीक बैठती है। फ्रैंचाइजी अक्सर प्लेयर्स की ब्रांड वैल्यू और इमेज के मद्देनजर ऑक्शन में अंधाधुंध बोली लगा देती है। टीमों के बीच मची होड़ का फायदा अक्सर ऐसे विदेशी प्लेयर उठा जाते हैं, जिनमें न तो खेलने का जज्बा दिखता है और न भारत में वक्त गुजारने का धैर्य। ऐसे ही एक प्लेयर को धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा था, जो बीच सीजन आईपीएल छोड़कर चला गया और अब उसका एक रन टीम को 1 करोड़ से भी महंगा पड़ा है।
पानी में बह गए 16.25 करोड़ रुपये
जी हां! ठीक पहचाना आपने बेन स्टोक्स। चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंग्लैंड के इस टेस्ट कप्तान को 16.25 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत देकर अपने साथ जोड़ा था। 16वें सीजन के लिए दिसंबर 2022 में हुई मिनी नीलामी में स्टोक्स के लिए सीएसके और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच कड़ी टक्कर हुई थी। दो करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले स्टोक्स को सवा 16 करोड़ रुपये मिलने के बाद ऐसा लग रहा था कि चेन्नई सुपरकिंग्स उन्हें धोनी का उत्तराधिकारी बनाना चाहती है। मगर खराब फिटनेस ने इसकी इजाजत नहीं दी।
ऐसे पड़ा एक करोड़ का एक रन
ऐसे में अब इंग्लैंड का 31 वर्षीय टेस्ट कप्तान आईपीएल में आखिरी लीग मैच के बाद स्वदेश लौट जाएंगे ताकि उन्हें अगले महीने से शुरू हो रही एशेज श्रृंखला की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सके। बेन स्टोक्स इस सीजन सिर्फ दो मैच ही खेल पाए, जिसमें उन्होंने सात और आठ रन बनाए। उन्होंने केवल एक ओवर किया जिसमें 18 रन दिए। इस लिहाज से देखा जाए तो धोनी का एक रन चेन्नई सुपरकिंग्स को एक करोड़ से भी महंगा पड़ा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज श्रृंखला 16 जून से शुरू होगी। इंग्लैंड एशेज की तैयारियों के सिलसिले में एक जून से आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच भी खेलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.