सिर्फ मुंबई इंडियंस के पास ही है गुजरात टाइटंस को तोड़, हार्दिक सेना को परेशान करने वाले हैं ये आंकड़े

Updated on 26-05-2023 07:57 PM
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) आईपीएल 2023 (IPL 2023) के दूसरे क्वॉलिफायर के लिए तैयार हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर लीग की दूसरी फाइनलिस्ट बनने के लिए इन दोनों टीमों की टक्कर होगी। गुजरात को पहले क्वॉलिफायर में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार मिली थी। वहीं मुंबई लखनऊ सुपर जायंट्स को एलिमिनेटर में हराकर यहां पहुंची है। पिछले साल डेब्यू करने वाले गुजरात ने अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है लेकिन मुंबई एकमात्र टीम है, जिसके खिलाफ वो जूझे हैं।

गुजरात और मुंबई का हेड टू हेड रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अभी तक आईपीएल में 3 ही मुकाबले खेले गए हैं। इसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को दो मैचों में जीत मिली है जबकि गुजरात ने सिर्फ एक मैच अपने नाम कर पाया है। गुजरात को सबसे बेहतरीन चेज करने वाली टीम माना जाता है। मुंबई पहली टीम है, जिसके खिलाफ हार्दिक पंड्या की टीम चेज करते हुए हारी है। इस सीजन भी वह मुंबई के खिलाफ चेज करते हुए हारी

सिर्फ मुंबई के खिलाफ एक ज्यादा हार

गुजरात टाइटंस को आईपीएल में अभी तक सिर्फ मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही एक से ज्यादा बार हार मिली है। अन्य सभी टीमों के खिलाफ गुजरात का ही पलड़ा भारी रहता है। गुजरात की बॉलिंग लीग की सबसे बेहतरीन बॉलिंग मानी जाती है। मुंबई इंडियंस के नाम ही गुजरात के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। इसी सीजन मुंबई ने 5 विकेट पर 218 रन ठोक दिए थे।

गुजरात के लिए सूर्या सबसे बड़ी चुनौती

गुजरात टाइटंस के अफगान स्पिनर राशिद खान बीच के ओवर्स में काफी कारगर रहे हैं। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को इनके खिलाफ बैटिंग करते देखना दिलचस्प होगा। राशिद ने रोहित को आईपीएल की छह इनिंग्स में चार बार आउट किया है। हालांकि, सूर्या को राशिद एक बार फिर आउट नहीं कर सके हैं जबकि उनके खिलाफ मुंबई के इस बैटर ने 47 गेंदों में 67 रन ठोके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.