सिर्फ नौ कप्तान ही पहुंचे, कहां गायब थे रोहित शर्मा, टेंशन में होगी मुंबई इंडियंस

Updated on 31-03-2023 07:34 PM
अहमदाबाद: आईपीएल-2023 की शुरुआत की पूर्व संध्या पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सभी टीमों के कप्तानों की तस्वीर ली गई। आईपीएल की ओर से जारी तस्वीर में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को छोड़कर बाकी सभी टीमों के कप्तान नजर आए। इस पर तरह-तरह के कयास शुरू हो गए। सोशल मीडिया पर मजाक भी होने लगा कि रोहित अब ट्रॉफी के साथ ही फोटो खिंचवाएंगे। हालांकि, एक रिपोर्ट के मुताबिक वह थोड़ा अस्वस्थ थे और इसी वजह से कप्तानों के फोटो सेशन में नहीं जा सके।

दरअसल, डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच ओपनिंग मैच से पहले सारे कप्तान आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी के साथ पोज देने पहुंचे थे, लेकिन इस तस्वीर से एक बड़ा नाम यानी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा गायब थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि तस्वीर में रोहित क्यों नहीं हैं।

इस बीच, भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी टीम के अन्य कप्तानों के साथ पोज दे रहे थे, इससे ये पता चल गया कि ऐडन मार्करम की गैरहाजिरी में वही सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व करेंगे। एडेन मार्कराम को हैदराबाद ने इसी साल कप्तान बनाया है, जो अपनी राष्ट्रीय टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए नीदरलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला में प्रोटियाज का नेतृत्व कर रहे हैं।

इस बीच, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस थोड़ा संकट में दिख रही है क्योंकि वेजसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में पेस अटैक कमजोर नजर आ रहा है। साथ ही टीम को ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन की भी कमी खलेगी जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हैं। उनकी अनुपलब्धता ने मुंबई के पेस अटैक को झटका दिया है और उनके हमवतन जेसन बेहरेनडॉर्फ की अब जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.