सिर्फ दो प्लेयर ही बचा पाए जगह, आज कहां और किस हालात में है 2008 एशिया कप का भारतीय स्क्वॉड

Updated on 22-06-2023 08:52 PM
नई दिल्ली: 2008 के बाद यह पहली बार होगा जब पाकिस्तान किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। दिलचस्प बात है कि आखिरी बार पाकिस्तानी सरजमीं पर जो टूर्नामेंट हुआ था, वह भी एशिया कप ही था। एशियाई क्रिकेट काउंसिल यानी ACC ने इसकी तारीखों का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट पहली बार हाइब्रिड मॉडल में हो रहा है। जिसके 13 में से चार मैच पाकिस्तान तो बाकि श्रीलंका में होंगे। मगर 2008 में घर पर खेलने के बावजूद पाकिस्तान फाइनल तक नहीं पहुंच पाया था। भारत उस मेगा इवेंट में उपविजेता रहा था। चलिए इस आर्टिकल में नजर डालते हैं भारतीय टीम के स्क्वॉड पर...
बल्लेबाज और विकेटकीपर्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और रॉबिन उथप्पा

गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते थे। मिडिल ऑर्डर में एमएस धोनी, सुरेश रैना, रोहित शर्मा और रॉबिन उथप्पा दम दिखाते थे। रोहित शर्मा को छोड़कर आज सारे प्लेयर्स संन्यास ले चुके हैं। धोनी अभी भी आईपीएल में खेलते हैं। रैना, गंभीर और सहवाग बतौर कमेंटेटर टीवी पर नजर आते हैं।

ऑलराउंडर्स: युवराज सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान
भारत इस टूर्नामेंट में मजबूत स्क्वॉड के साथ उतरा था। ऐसे कई प्लेयर्स थे जो बल्लेबाजी के साथ-साथ बोलिंग करना भी जानते थे। टीम को तेज बैटिंग के साथ स्पिन विकल्प देने वाले युवराज सिंह, सुरेश रैना भी संन्यास ले चुके हैं जबकि इरफान पठान और यूसुफ पठान रिटायरमेंट के बाद घरेलू टी-20 लीग में दम दिखाते नजर आते हैं। युवी को छोड़कर तीनों प्लेयर्स अलग-अलग चैनल्स के लिए कमेंट्री भी करते हैं।

बोलर्स: पीयूष चावला, मनप्रीत गोनी, प्रवीण कुमार, प्रज्ञान ओझा, ईशांत शर्मा और आरपी सिंह
गेंदबाजी विभाग के इन दिग्गजों में ईशांत शर्मा को छोड़कर सारे प्लेयर्स या तो संन्यास ले चुके हैं या फिर एक्टिव क्रिकेट से दूर है। ईशांत भारतीय टीम के लिए अब भी टेस्ट मैच खेलते हैं तो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से दम दिखाते हैं। दूसरी ओर पीयूष चावला ने भी इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए कई मैच विनिंग परफॉर्मेंस देकर बताया कि उनके भीतर अब भी कितना क्रिकेट बचा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.