ओपनिंग, तीसरा नंबर या मिडिल ऑर्डर, किस पोजिशन पर रोहित शर्मा हैं टेस्ट में बेस्ट

Updated on 04-12-2024 02:20 PM
एडिलेड: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने करीब चार घंटे के नेट सेशन में 'डबल शिफ्ट' तक प्रैक्टिस की। हिटमैन ने गुलाबी कूकाबुरा बॉल का दृढ़ता से सामना किया। रोहित इस मैच से टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। पहले मैच में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए ओपनिंग की थी। अब रोहित के कमबैक के बाद ऐसे इशारे मिल रहे हैं कि वह बैटिंग ऑर्डर में नीचे ही आएंगे। ऐसे में चलिए यह जानने कि कोशिश करते हैं कि टेस्ट में रोहित शर्मा किस पोजिशन पर बेस्ट हैं?

किस पोजिशन पर बेहतर खेलते हैं रोहित?

रिकॉर्ड्स पर नजर डाली जाए तो रोहित शर्मा टेस्ट में भी ओपनिंग में ही बेस्ट हैं। 62 पारियों में उन्होंने ओपनिंग करते हुए नौ शतक जमाए हैं, जिसमें 44 की औसत से 2685 रन शामिल हैं। तीसरे नंबर पर पांच बार उतरे और 21.40 की औसत से 107 रन बनाए। चौथे नंबर पर सिर्फ एक बार उतरे और रन बनाए। छठे नंबर पर रोहित शर्मा ने 25 बार टेस्ट में बल्लेबाजी की, जिसमें उनका औसत सर्वाधिक 54.57 रहा और तीन शतक भी लगाए।

क्या रोहित की मौजूदा फॉर्म ओपनिंग के लिए सही?

37 वर्षीय बल्लेबाज के लिए साल 2024 टेस्ट में बुरे सपने की तरह रहा। इस साल 21 पारियों में उन्होंने 30 से भी कम की औसत से रन बनाए। आखिरी 10 पारियों में तो ये एवरेज घटकर 13.30 हो जाता है, जिसमें सिर्फ एक ही अर्धशतक शामिल है। पिंक बॉल के खिलाफ ओपनर्स हमेशा से संघर्ष करते आए हैं, ऐसे में रोहित की मौजूदा फॉर्म से यही लगता है कि उन्हें पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आना चाहिए, जब गेंद पुरानी हो जाए।

रोहित की कौन सी पोजिशन टीम बैलेंस के लिए बेहतर?

अगर भारत को पांच मैच की सीरीज में 2-0 की लीड लेनी है तो पुख्ता प्लानिंग दिखानी होगी। अगर शुभमन गिल इंजरी से वापसी करके प्लेइंग इलेवन में जगह बनाते हैं तो नंबर तीन उनके लिए परफेक्ट पोजिशन होगी। चौथे नंबर पर विराट कोहली आते हैं। ऐसे में रोहित के पास नंबर 5 या 6 का ही विकल्प बचता है, लेकिन अगर गिल पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल को रिप्लेस कर सकते हैं। ऐसे में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की सुपरहिट जोड़ी ही ओपनिंग करती नजर आएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.