'ऑपरेशन सर्चलाइट', तारिक रहमान ने बांग्लादेश को याद दिलाई अत्याचार की काली रात, पाकिस्तानी सेना के मंसूबे पर पानी

Updated on 25-03-2026 12:10 PM
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने नरसंहार दिवस के मौके पर 1971 में पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों को याद किया है। इस मौके पर रहमान ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए इसे बांग्लादेश के इतिहास का शर्मनाक और क्रूर दिन बताया। बांग्लादेश में 25 मार्च 1971 को नरसंहार दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन सर्चलाइट के नाम पर तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान ने निहत्थे लोगों का कत्लेआम किया था। 2017 को शेख हसीना की सरकार के कार्यकाल में बांग्लादेश की संसद ने सर्वसम्मति से इसे नरसंहार दिवस घोषित किया था। तारिक के बयान को पाकिस्तान के लिए झटके की तरह देखा जा रहा है।

बांग्लादेश के इतिहास का शर्मनाक दिन

रहमान ने एक्स पर लिखा, बांग्लादेश के इतिहास में 25 मार्च 1971 सबसे शर्मनाक और क्रूर दिनों में से एक है। उस काली रात में पाकिस्तान की कब्जा करने वाली सेना ने ऑपरेशन सर्चलाइट के नाम पर बांग्लादेश के निहत्थे लोगों के खिलाफ इतिहास के सबसे जघन्य नरसंहारों को अंजाम दिया था।' ढाका विश्वविद्यालय, पिलखाना और राजारबाग पुलिस लाइन समेत विभिन्न जगहों पर शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और निर्दोष नागरिकों पर अंधाधुंद गोलियां बरसाईं, जिसमें कई लोगों की जान गई।
रहमान ने यह भी याद दिलाया कि उसी 25 मार्च की रात चटगांव की 8वीं ईस्ट बंगाल रेजिमेंट ने पाकिस्तानी सेना ने विद्रोह का ऐलान करते हुए इस नरसंहार के खिलाफ सशस्त्र प्रतिरोध की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की आजादी के महत्व को समझने के लिए वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को 25 मार्च 1971 के नरसंहार को जानना बहुत जरूरी है।

पाकिस्तानी सेना के लिए झटका

तारिक रहमान का बयान पाकिस्तानी सेना के लिए झटके की तरह है, जिसने मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार में ढाका में तेजी से पहुंच बनाई थी। यूनुस के शासन में पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी ISI को ढाका में खुली एंट्री मिल गई थी। अब तारिक रहमान के बयान को एक्सपर्ट पाकिस्तान के रेड फ्लैग के रूप में देख रहे हैं। किंग्स कॉलेज लंदन में सीनियर फेलो आयशा सिद्दीका ने इस तरफ ध्यान दिलाया है। रहमान के बयान को रीपोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ''इस समय इस्लामाबाद इतना व्यस्त है कि कोई इस बात पर ध्यान नहीं दे रहा है कि यह रणनीतिक साझेदार क्या कह रहा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.