पुजारा और रहाणे के पास रणजी ट्रॉफी के जरिये फार्म हासिल करने का अवसर

Updated on 07-02-2022 06:03 PM

नई दिल्ली भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के पास अब 10 फरवरी से शुरू हो रही रणजी ट्राफी से लय में वापसी का अवसर रहेगा। पुजारा ओर रहाणे रणजी में बड़ी पारी खेलकर अपना मनोबल बढ़ा सकते हैं। पिछले दो साल से यह दोनो बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रन नहीं बना पाये हैं। अब इन दोनो के पास रणजी में बेहतर कर एक बार फिर टीम में दावेदारी पेश करने का अवसर है।

 रणजी के एलीट ग्रुप मैच 16 फरवरी से शुरू होंगे जबकि प्लेट ग्रुप मैच 10 फरवरी से खेले जाएंगे। दोनों बल्लेबाजों ने पहले ही अपनी अपनी मुंबई और सौराष्ट्र की टीमों के साथ अभ्यास शुरु कर दिया है और दोनों ही उम्मीद के अनुरूप बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। अगर वे अहमदाबाद में सौराष्ट्र और मुंबई के बीच होने वाले मैच के लिए टीम का हिस्सा होंगे तो दोनों एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। मुंबई के कोच अमोल मजूमदार ने कहा, ‘ रहाणे निश्चित रूप से तैयार हैं। हम कई बार मिल चुके हैं, वह मुंबई टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं।

उन्होंने 2 सेशन कर लिए हैं। वह अच्छी फॉर्म में लग रहे हैं।उन्होंने कहा, ‘हमें भविष्य में ज्यादा आगे देखने की अभी जरूरत नहीं है हमारे सामने अभी रणजी ट्रॉफी है। दोनों को एक बड़ी पारी की जरूरत है। मुझे लगता है कि यह बस आत्मविश्वास का सवाल है। कभी-कभार बल्लेबाजी कुछ नहीं बस आत्मविश्वास होती है। आप किसी भी तरह इस आत्मविश्वास को वापस ला सकते हो। ऐसा तभी होगा जब आप एक बड़ा शतक लगायें।भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को भी उम्मीद है कि पुजारा और रहाणे इस घरेलू प्रतियोगिता में रन बना सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शनिवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की कमान युवा स्टार शुभमन गिल के हाथों में होगी।…
 12 August 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के 18 वर्षीय बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। टॉन्टन में समरसेट के खिलाफ खेले…
 12 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल के पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कप्तान हार्दिक पंड्या फ्रेंचाइजी के साथ अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता के…
 12 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आगामी आईपीएल ट्रेड विंडो को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला सुझाव दिया है। चोपड़ा का मानना है कि…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
Advt.