इमरान सरकार के खिलाफ शनिवार को देश-व्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा विपक्षी गठबंधन

Updated on 08-11-2021 09:00 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान में बढ़ती मंहगाई और बिगड़ते हालत के मद्देनजर बहुदलीय विपक्षी गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) ने शनिवार को प्रधान मंत्री इमरान खान सरकार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता और गठबंधन के महासचिव शाहिद खाकान अब्बासी द्वारा जारी बयान के अनुसार पीडीएम ने देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू करने के साथ-साथ सरकार   विरोधी मार्च निकालने का भी फैसला किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री अब्बासी ने कहा आज पीडीएम की आभासी बैठक के दौरान देश में समग्र आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता गठबंधन के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने की। अब्बासी ने बताया कि बैठक में मुद्रास्फीति, राष्ट्रीय जवाबदेही अध्यादेश, तथाकथित चुनावी सुधार आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा पीडीएम ने  घी, चीनी, दवाएं और अन्य आवश्यक वस्तुएं बिजली, गैस, पेट्रोल, गेहूं के आटे की कीमतों में वृद्धि को खारिज कर दिया।

पीडीएम की वर्चुअल बैठक में फैसला लिया गया है कि सभी प्रांतीय राजधानियों में इमरान सरकार विरोध रैलियां की जाएंगी। अब्बासी ने कहा 13 नवंबर को कराची में, 17 नवंबर को क्वेटा में और 20 नवंबर को पेशावर में  विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा आखिरी रैली लाहौर में निकाली जाएगी, जहां से प्रदर्शनकारी इस्लामाबाद की ओर कूच करेंगे। उन्होंने कहा यह इमरान खान से देश को छुटकारा दिलाने के लिए शुरु किया गया आंदोलन है, जो प्रधानमंत्री की पैकिंग करने के बाद ही समाप्त होगा। 

पीडीएम ने मांग की है कि बिजली, गैस, पेट्रोल और अन्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को वापस लिया जाए। बयान में कहा गया है कि मुद्रास्फीति के पीछे वास्तविक कारण इमरान खान की सरकार द्वारा किया गया ऐतिहासिक भ्रष्टाचार है। बैठक के प्रतिभागियों ने मांग की कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ हुए समझौते को सार्वजनिक किया जाए और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निर्णायक आंदोलन शुरू करने का संकल्प लिया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.