श्रीलंका में विपक्षी दल एसजेबी ने किया दावा, अगले हफ्ते संसद में साबित करेंगे बहुमत

Updated on 01-05-2022 01:10 AM

कोलंबो श्रीलंका के विपक्षी दल समागी जन बालवेगया (एसजेबी) के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी राजपक्षे परिवार के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अगले सप्ताह संसद में बहुमत साबित कर देगी। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अंतरिम सरकार बनाने के लिए 225 सदस्यीय संसद में 113 सांसदों का समर्थन हासिल कर विपक्ष से बहुमत दिखाने को कहा है।

एसजेबी सांसद और मुख्य विपक्षी सचेतक लक्ष्मण किरीला  ने कहा कि हर कोई देखेगा कि अगले सप्ताह हमारे पास बहुमत होगा और फिलहाल मैं यह नहीं बताऊंगा कि हम इसे कैसे करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और उसके बाद संवैधानिक सुधार होना चाहिए, ताकि सरकार के स्तंभों के बीच नियंत्रण और संतुलन सुनिश्चित हो सके।

संवाददता सम्मेलन के दौरान मौजूद एक अन्य एसजेबी सांसद मुजीबुर रहमान ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग पर भी जोर देगी। उन्होंने कहा हमने अब तक इसे नहीं छोड़ा है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुक्रवार को द्वीप राष्ट्र में आर्थिक संकट को दूर करने के लिए संसद में प्रतिनिधित्व रखने वाले सभी राजनीतिक दलों को शामिल करते हुए एक सर्वदलीय सरकार बनाने का निमंत्रण दिया।

राष्ट्रपति कार्यालय के मीडिया विभाग ने एक बयान में कहा किउन्होंने पार्टी नेताओं और संसद में अब स्वतंत्र रूप से काम कर रहे प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के दौरान यह पेशकश की। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि मौजूदा प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे (राष्ट्रपति के सबसे बड़े भाई) सर्वदलीय सरकार बनाने के लिए इस्तीफा देंगे या नहीं। वर्ष 1948 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद, इस समय श्रीलंका सबसे बुरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इस बीच राजपक्षे परिवार पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है और हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति सचिवालय के बाहर बीते 22 दिनों से डेरा डाले हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.