गणेश डेयरी दूकान को खाली करने का आदेश

Updated on 11-09-2021 09:15 PM
 कोरबा शहर के नामी प्रतिष्ठान गणेश डेयरी के संचालक को भाडा नियंत्रक कोरबा ने अपने न्यायालय में लंबित किरायेदारी के प्रकरण में दुकान खाली करने का आदेश दिया है। उक्त भूमि की मालकिन श्रीमती प्राची अरोरा ने अपने अधिवक्ता नूतन सिंह ठाकुर के माध्यम से एसडीएम एवं भाड़ा नियंत्रक कोरबा के पास अपनी दुकान खाली कराने एवं बकाया किराया वसूली के लिए वाद प्रस्तुत किया था। गांधी चौक कोरबा स्थित दुकान में सत्यनारायण चौधरी द्वारा विगत कई वर्षों से गणेश डेयरी नामक दुकान का संचालन किया जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच जारी विवाद में 2015 से सुनवाई चल रही थी। गणेश डेयरी संचालक की ओर से अधिवक्ता सी.के. शर्मा ने न्यायालय में पक्ष रखा जिसमें आधे भाग को खरीदने का दावा किया गया तथा पीछे के रास्ते को आम रास्ता बताकर 4000 प्रति माह किराया देने की बात कही गई। दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद भाडा नियंत्रक कोरबा ने माना कि वाद परिसर श्रीमती प्राची अरोरा के स्वामित्व और हक की संपत्ति है जिसमें सत्यनारायण चौधरी किरायेदार की हैसियत से काबिज है। 2015 से निर्धारित किराया नहीं देने के कारण गणेश डेयरी संचालक को किरायेदार के रूप में किरायादारी के पात्र नहीं माना गया ‌भाडा नियंत्रक ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए गणेश डेयरी संचालक को विगत 76 माह के किराया राशि 8 प्रतिशत ब्याज के साथ तथा न्याय शुल्क सहित कुल 1336760 रूपए आवेदिका को 15 दिन‌ के भीतर भूगतान करने का निर्देश दिया है। गणेश डेयरी संचालक को 15 दिन के भीतर आवेदिका के परिसर व दुकान को खाली करने का निर्देश भी दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.