पेट में चोट लगने से मेलबर्न टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से हटी ओसाका

Updated on 09-01-2022 08:03 PM

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया ओपन की गत चैंपियन नाओमी ओसाका पेट में चोट के कारण मेलबर्न में डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से बाहर हो गई है। ओसाका के हटने से उनकी प्रतिद्वंद्वी वेरोनिका कुदेरमेतोवा ने वाकओवर मिलने पर फाइनल में जगह बनाई।

टेनिस ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी बयान में ओसाका ने कहा, यहां मेलबर्न में खेलने में काफी आनंद आया। दुर्भाग्य से मेरे पेट में चोट लगी है और मुझे आराम करने और ऑस्ट्रेलिया ओपन की तैयारी करने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया ओपन 17 जनवरी से शुरू होगा।

इसके पहले अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा ने मेलबर्न में ही शनिवार को डब्ल्यूटीए समर सेट 2 प्रतियोगिता में दारिया कास्तकिना को 6-2, 6-0 से हराकर 2019 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में अनिसिमोवा का सामना साथी अमेरिकी आन ली और बेलारूस की एलियाकसांद्रा सेसनोविच के बीच होने वाले सेमीफाइनल की विजेता से होगा। समर सेट 1 प्रतियोगिता के एक अन्य सेमीफाइनल में सिमोना हालेप की भिड़ंत झेंग किनवेन से होगी और इस मैच का विजेता रविवार को कुदेरमेतोवा से भिड़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.