'लाल सिंह चड्ढा' की OTT रिलीज:वूट सेलेक्ट या नेटफ्लिक्स पर आ सकती है फिल्म

Updated on 20-08-2022 06:30 PM

इंडिया के सिनेमाघरों में फीके प्रदर्शन के चलते अब 'लाल सिंह चड्ढा' की ओटीटी रिलीज बहस का मुद्दा बन गया है। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि फिल्म तीन महीने के अंदर रिलीज होगी। वहीं मेकर्स का कहना है कि ओटीटी पर फिल्म छह महीने बाद ही आएगी। हालांकि, दोनों तरफ से किसी ने भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।

ओटीटी पर तीन महीने में आ सकती है फिल्म
ट्रेड एनालिस्ट्स ने कहा, 'किसी को अंदाजा नहीं था कि फिल्म का इतना बुरा हाल होगा। तो हमारे ख्याल से अब ओटीटी पर फिल्म रिलीज करने में तीन महीने का गैप रखा जाएगा। इसलिए क्योंकि सिनेमाघरों से कलेक्शन कम रहा है तो मेकर्स को ओटीटी से फिल्म की लागत और प्रॉफिट मॉनिटाइज करेंगे। इसके लिए उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्मों की शर्त भी माननी होगी।'

छह महीने का गैप होगा ज्यादा
ट्रेड एनालिस्ट ने ओटीटी की शर्तों को डिटेल में समझाते हुए कहा, 'छह महीने का गैप बहुत ज्यादा हो जाएगा। आज तक की तारीख में कोई फिल्म सैटेलाइट चैनलों पर भी इतने गैप पर रिलीज या प्रीमियर नहीं हुई है। इतने लंबे गैप की सूरत में ओटीटी प्लेटफॉर्मों को छह महीने बाद ऑडियंस को फिर से याद दिलाना होगा कि लाल सिंह चड्ढा नाम की कोई फिल्म भी है। उसमें एडिशनल एफर्ट और पैसे खर्च होते हैं। अभी अगले दो महीनों तक फिल्म को लेकर बज्ज रहेगा। जो लोग सिनेमाघरों में नहीं गए, वो ओटीटी पर देख फिल्म को रेट करेंगे।'

100 से 120 करोड़ के बीच बिके हैं फिल्म के राइट्स
उन्होंने आगे कहा, 'इस मामले में ओटीटी प्लेटफॉर्म कंपैरेटिवली ज्यादा प्रॉफिट में रहते हैं। तो हो सकता है कि फिल्म नेटफ्लिक्स या वूट सेलेक्ट में से जिस पर भी स्ट्रीम होगी, वहां ज्यादा से ज्याद तीन महीने के गैप की टाइमलाइन को फॉलो करना होगा। यह जरूर है कि ओटीटी पर इसके राइट्स तीन डिजिट यानी 100 करेाड़ से 120 करोड़ रुपए में बिके हैं। क्योंकि आमिर खान, करीना कपूर खान और नागा चैतन्य की ब्रैंड वैल्यु है। एक आयकॉनिक फिल्म की एडेप्टेशन है। ऐसे में यह थिएट्रिकल रिलीज से पहले भारी भरकम अमाउंट में ओटीटी को दी गई है।'

वूट सेलेक्ट पर आ सकती है फिल्म
दूसरी तरफ मेकर्स के टीम मेंबर लगातार दावे कर रहें हैं कि फिल्म छह महीनों के गैप पर ही ओटीटी पर आएगी। फिल्म की प्रोड्यूसर पार्टनर वायकॉम 18 है। इसलिए हो सकता है कि फिल्म वायकॉम 18 के ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सेलेक्ट पर आए। साथ ही इसकी डील दूसरे बड़े ओटीटी से भी हुई है। उस पर अनाउंसमेंट सही समय पर की जाएगी। वह इसलिए कि फिल्म भले इंडियन सिनेमाघरों में बेहतर नहीं कर पाई है। मगर ओवरसीज मार्केट में इसका सही असर रहा है। वहां के थिएटरों के रिस्पॉन्स पर ओटीटी रिलीज डेट फाइनल की जाएगी। अमरीकी मार्केट से इसने पांच दिनों में 44 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इंडिया में यह 46 करोड़ कर चुकी थी। हालांकि, फिल्म जब बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का कलेक्शन करेगी, तब क्लिन हिट मानी जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.