फिर रिकार्ड हाई के करीब पहुंचा अपना विदेशी मुद्रा भंडार, सोना भी खूब खरीदा गया

Updated on 20-09-2025 01:07 PM
मुंबई: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserve) एक बार फिर से $700 billion डॉलर के पार चला गया है। जी हां, बीते 12 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान भी इसमें 4.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। यह लगातार तीसरा सप्ताह रहा जबकि अपना विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ ही रहा है। इससे एक सप्ताह पहले यानी 5 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में 4.03 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी।

कहां पहुंच गया भंडार

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 12 सितंबर 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $4.698 billion की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें $4.038 billion की बढ़ोतरी हुई थी। अब अपना भंडार बढ़ कर $702.966 billion का हो गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 billion के रेकार्ड उच्चतम स्तर पर था।

FCA में हुई खूब बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में खूब बढ़ोतरी हुई है। 12 सितंबर 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $2.12 billion की बढ़ोतरी हुई है। अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर $587.014 Billion का हो गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

इस समय दुनिया के लगभग सभी देश सोने की खूब खरीदारी कर रहा है। अपने यहां भी ऐसा हुआ है। तभी तो बीते सप्ताह अपने गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार में एफसीए से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। रिजर्व बैंक के मुताबिक बीते 12 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने सोने के भंडार में $2.120 billion की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें $3.53 billion की बढ़ोतरी हुई थी। इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार बढ़ कर USD 92.419 billion का हो गया है।

एसडीआर भी बढ़ा

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में वृद्धि हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में 32 Million डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़ कर 18.773 बिलियन डॉलर का हो गया है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में भी 9 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़ कर $4.760 Billion का हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
Advt.