अपने ही कह रहे हैं पकिस्तान की फजीहत, वसीम अकरम की बात सुन शर्म से झुक जाएगा बाबर का सिर

Updated on 10-11-2023 02:19 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हाल बेहाल रहा है। टीम सेमीफाइनल से लगभग बाहर हो चुकी है। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान को अपना आखिरी लीग मैच इंग्लैंड के साथ खेलना है। इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए कुछ ऐसा समीकरण बना है, जिससे उसका सेमीफाइनल में पहुंचना नामुमकिन है। इसी बीच टीम के ही पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने बाबर सेना अपनी भड़ास निकालते हुए मजाक उड़ाया है।

वसीम अकरम ने पाकिस्तान के एक टीवी शो पर कहा कि, 'पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले बैटिंग करनी चाहिए और उसके बाद वह इंग्लैंड को उनके ड्रेसिंग रूम में बंद कर दें इसे मैदान पर आने ही ना दें। पाकिस्तान के लिए यही एक तरीका है कि वह सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।'

बता दें कि विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाबर आजम की टीम के प्रति पूर्व खिलाड़ियों का गुस्सा जमकर फूट रहा है। सोशल मीडिया हो या फिर टीवी शो हर जह मौजूदा टीम की कमियां बताते हुए उसकी फजीहत की जा रही है।

8 अंक के साथ 5वें स्थान पर पाकिस्तान

विश्व कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपनी शुरुआत दमदार की थी। बैक टू बैक टीम ने नीदरलैंड्स और श्रीलंका को हराया था, लेकिन भारतीय टीम के खिलाफ मिली हार के बाद जो सिलसिला शुरू हुआ फिर रुकने का नाम नहीं लिया। इसके बाद पाकिस्तान को लगातार चार मैचों में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।

हालांकि पाकिस्तान ने अपने पिछले दो मैचों में जीत हासिल कर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा कर लिया था, लेकिन न्यूजीलैंड की श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत ने पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

पाकिस्तान के लिए क्या है समीकरण

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए सेमीफाइनल का समीकरण काफी मुश्किल है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी टीम अगर पहले बैटिंग करती है तो कम से कम 280 रन से जीत हासिल करनी होगी। वहीं अगर वह लक्ष्य का पीछा करती है तो उसे 3 ओवर के भीतर मैच खत्म करना होगा। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना ना के बराबर हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.